Meerut News: मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी में हुई महिला की हत्या पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा किया है. पुलिस हत्यारोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है. शिक्षक ने अवैध संबंधो के शक में महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की थी और महिला के शव को झाड़ियों में छिपा कर वहां से फरार हो गया.
राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की पडताल शुरू की और मात्र चार दिन में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया.
दरअसल,ये मामला मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र का है जहां पर 4 अक्टूबर को रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिला था. महिला की गर्दन काट कर हत्या की गई थी.
पुलिस जांच में मृतक महिला की पहचान अनीता पत्नी दारा सिंह निवासी सरसवा थाना दौराला जनपद मेरठ के रूप में हुई. पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी. जांच के दौरान तमाम सीसीटीवी, साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना टीपीनगर पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी मनोज (50) को गिरफ्तार किया.
शिक्षक ने प्रेम विवाद में महिला की गला घोंटकर हत्या की
आरोपी मनोज शिक्षक है और परतापुर थाना क्षेत्र के डुंगरावली गांव का रहने वाला है. आरोपी प्रेमी मनोज ने पूछताछ में बताया कि उस का मृतका अनीता से लंबे समय से परिचय था प्रेम- संबंध था और बताया कि लगभग 6-7 वर्ष पूर्व वो एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक था और घर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था. इसी दौरान उसकी पहचान मृतका अनीता की बहन सरिता से हुई, जिनके बच्चे उसके पास ट्यूशन पढ़ने आते थे. उसी माध्यम से अनीता से उसका परिचय हुआ.
आरोपी मनोज की पत्नी की मौत लगभग साल पहले हो चुकी थी, जिसके बाद वो और अनीता आपस में बात करने लगे और उनके बीच प्रेम संबंध बन गए. अनीता शराब पीने की आदी थी और अन्य लोगों के साथ भी शराब पीती थी. अनीता के अन्य लोगों से संबंध होने के संदेह में दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.
घटना वाले दिन दोनों ने साथ बैठकर रेलवे लाइन के निकट खाली पडी जगह में झाडियों के पास शराब पी, इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर मनोज ने अपने पास रखे चाकू से अनीता के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया. मनोज की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किये गए आलाकत्ल (चाकू) को बरामद किया गया है.
ये भी पढ़ें- कानपुर के मूलगंज बाज़ार में स्कूटर में विस्फोट क्यों हुआ? कमिश्नर ने बताई वजह?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
