Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

Meerut Encounter: मेरठ के सरूरपुर में गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो आरोपी घायल होकर गिरफ्तार किए गए. मौके से दो जिंदा गाय, अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, एक कार और दो बाइक बरामद हुई हैं, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि भाजपा के समर्थक भी अब पार्टी की कार्यशैली से निराश और शर्मिंदा हैं.

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक ही कंपनी में काम करने वाले दो युवकों के बीच महिला मित्र को लेकर विवाद हो गया. बहस इतनी बढ़ी कि आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर साथी की हत्या कर दी. कासना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय बीए की छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने और बाद में धोखा मिलने से आहत होकर जहर खा लिया. अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़िता के परिजनों से आरोपी पक्ष द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का भी आरोप है.

मेरठ के बेगम पुल पर कुख्यात बदन सिंह बद्दो के नाम से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले किठौर निवासी रोहित त्यागी को व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ रेंज में 28 मुख्य मार्गों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. 969 किमी लंबे रूट पर सुरक्षा के लिए 148 बैरियर और घाटों पर हादसों को रोकने के लिए 157 नावें व 139 गोताखोर तैनात किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हाईटेंशन तार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. खेत में फैले करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई.

यूपी सरकार ने मेधावी छात्राओं के लिए 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' को हरी झंडी दे दी है. योजना के तहत ग्रेजुएशन पूरा करने वाली टॉप 5% छात्राओं को फ्री पेट्रोल स्कूटी, 5 लीटर ईंधन, हेलमेट और मुफ्त इंश्योरेंस-रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी.

अपने-अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पतियों की हत्या करने वाली 5 खौफनाक महिला आरोपी अब मेरठ की जिला जेल में एक ही बैरक में बंद हैं. सुरक्षा और निगरानी के लिहाज से जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है, जहां इन्हें रामायण और धार्मिक किताबों के सहारे सुधारने की कोशिश की जा रही है.

Yogi Adityanath Blood Letter: उत्तर प्रदेश के कासगंज में युवक ने एक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखा है. साथ ही न्याय की गुहार लगाई है.

UP Tourism