Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की VIP पास बनाने वाली आईडी बंद कर दी है. अब इनकी सिफारिश पर कोई भी सुगम या विशिष्ट दर्शन पास जारी नहीं होगा.

Waqf Amendment 2025: उत्तर प्रदेश में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष दानिश अंसारी ने मध्य प्रदेश मॉडल का समर्थन किया है.

Sultanpur Crime: सुल्तानपुर में भाजपा नेत्री पूजा कसौंधन का पुलिस चौकी के भीतर युवक को थप्पड़ मारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दरोगा और सिपाहियों की मौजूदगी के बावजूद पुलिस के 'इकबाल' पर उठे सवालों के बीच, प्रशासन ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Jalaun Court Order: जालौन में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बीजेपी नेता और एट थाने के पूर्व SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़, मारपीट और आरोपी को संरक्षण देने के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Anupam Kher Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या पहुंचे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले राम मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि चोर हर जगह मिल सकते हैं, लेकिन इससे मंदिर की गरिमा या पवित्रता कम नहीं होती.

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने यूपी में ब्राह्मण वोटों को अपनी तरफ लाने के लिए दो प्रमुख ब्राह्मण चेहरों पूर्व विधायक पवन पांडेय और सांसद सनातन पांडेय को आगे किया है. दोनों नेता मुखर होकर ब्राह्मणों के मुद्दों को उठा रहे हैं. सनातन पांडेय जहां यूपी के अलग-अलग जिलों में जाकर ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं.

Meerut Case: मेरठ में शराब के नशे में धुत एक सिपाही का बीच सड़क पर आम लोगों और फल विक्रेता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Azamgarh Viral Video: आजमगढ़ में अपनी परेशानी सुनाते रहे गरीब फरियादी, लेकिन सरकारी अधिकारी मोबाइल चलाने और सोने में रहे व्यस्त.

Hathras potato farmers protest: हाथरस के सादाबाद में आलू की गिरती कीमतों से नाराज भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं ने आलू की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली. किसानों ने सरकार से उचित समर्थन मूल्य, सब्सिडी और राहत पैकेज की मांग करते हुए अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया.

Ram Mandir new system: राम मंदिर ट्रस्ट ने चढ़ावा विवाद के बीच नई बैंकिंग व्यवस्था लागू की है, अब तीन सदस्यीय समिति की संयुक्त मंजूरी के बिना कोई भुगतान नहीं होगा. काउंटिंग व्यवस्था भी और सख्त कर दी गई है.

UP Tourism