Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर में 16 घंटे से पानी की टंकी पर फंसे किशोरों को बचाने के लिए सेना ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. खराब मौसम और बारिश के कारण जब जमीनी रास्ते बंद हो गए, तो एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने उन्हें सुरक्षित निकाला. सभी को आगे की देखरेख के लिए गोरखपुर ले जाया गया है.

Lucknow Labour Day event: लखनऊ में मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने बाल्मीकि समाज को शहर की आत्मा बताया. सफाई कर्मचारियों को ‘कामरेड रत्न’ सम्मान दिया गया और श्रमिकों के लिए योजनाओं व पेंशन प्रावधानों की जानकारी साझा की गई.

MP Dinesh Sharma Lucknow: राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बाल्मीकि/धानुक समाज लखनऊ के प्राण की तरह है. यह श्रम शक्ति जितनी मजबूत होगी, उतना ही प्रदेश भी मजबूत होगा. एक मजबूत शहर वही होता है, जहां मजदूरों का सम्मान होता है.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिल रही है.

Bareilly farmers protest: उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय किसान यूनियन ने मीरगंज क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. किसानों ने घुटनों के बल चलकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

प्रयागराज में नगर कोतवाली के दीवान पवन कुमार का सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में पुलिसकर्मी खुद को तनाव में बताकर शराब पीने की बात कबूल कर रहा है. विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Tilak Ceremony Hungama: उत्तर प्रदेश के चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक होटल में तिलक की रस्में चल रही थीं, तभी एक युवती वहां पहुंची और दूल्हे पर पिछले 5 सालों से शादी का हवाला देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया. पुलिस दबाव में मामले की जांच नहीं कर रही.

जौनपुर में शुक्रवार देर शाम बारात लेकर जा रहे 21 वर्षीय आजाद की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि दुल्हन के एक रिश्तेदार प्रदीप बिंद ने शादी से नाराज होकर की थी.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बलिया में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय मासूम की जान चली गई, वहीं इटावा में पारिवारिक कलह के चलते मां और बेटे ने आत्महत्या कर ली.

बलरामपुर में शादी समारोह के दौरान दबंगों ने ट्रैक्टर से घुसकर हमला कर दिया, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. पुरानी रंजिश और पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठे, दहशत के बीच पूरी हुई शादी की रस्में...


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital