Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

बरेली पुलिस और हत्यारोपी अफसर खान के बीच मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ में आरोपी ढेर हो गया. सोमवार को पत्नी से विवाद सुलझाने पहुंची पंचायत में अफसर ने खूनी खेल खेलते हुए अपनी सास और साले की हत्या कर दी थी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी मारा गया.

अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित एक निजी अस्पताल में फिल्मी अंदाज में हुई फायरिंग से दहशत फैल गई. घायल युवक वेदपाल, जो AMU छात्र नेता का भाई है, पर प्रेमिका के दो सिपाही भाइयों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. पुलिस ने आरोपी भाइयों के पिता को हिरासत में ले लिया है और मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है.

योगी सरकार ने उपभोक्ताओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए अंडों की बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब यूपी में बिकने वाले हर अंडे पर उसकी 'जन्म कुंडली' लिखी होगी. 1 अप्रैल से बिना मुहर वाले अंडे बेचने पर सख्त कार्रवाई और माल जब्ती का प्रावधान किया गया है.

झांसी में सूने घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से जेवर, नकदी, मोबाइल और अवैध तमंचा बरामद हुआ है.

Rajeshwar Singh On AI Education: सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल लिटरेसी और साइबर सिक्योरिटी शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह किया है, ताकि छात्रों को तेजी से बदल रहे टेक्नोलॉजिकल एरा के लिए तैयार किया जा सके.

Aligarh Wife Caught With Lover: अलीगढ़ में पति अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ बाइक पर जाते हुए देख लिया. पति का आरोप है कि जिस पत्नी के लिए उसने सबकुछ छोड़ दिया, अब वहीं पत्नी शादी के बाद अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर उसे धोखा दे रही है और होटल में जाकर उसके साथ संबंध बना रही है.

मेरठ में पुलिस ने राहुल कौशिक को फर्जी IAS अधिकारी बताते हुए गिरफ्तार किया था, लेकिन परिजनों ने असली अधिकारी होने का सबूत पेश किया और डॉक्यूमेंट्स दिखाया.

यूपी के बिजनौर में परीक्षा देने गई 6 छात्राएं अचानक गायब हो गईं. पुलिस की 11 टीमों ने उन्हें हरिद्वार से ढूंढ निकाला. वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई.

रामानंद सागर की 'रामायण' के परिवार ने अयोध्या में मंदिर दर्शन किए. आनंद रामानंद सागर की पत्नी निशा सागर ने सीएम योगी और पीएम मोदी के विकास कार्यों की सराहना की और बताया कि मंदिर के निर्माण से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिला है.

Basti love affair case: यूपी के बस्ती में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे इंस्पेक्टर की ससुरालवालों ने जमकर पिटाई कर दी. महिला ने भी पति को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली है. पढ़ें पूरा मामला


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital