Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के फाजिलनगर का नाम बदलकर ‘पावा नगरी’ करने की घोषणा की है. सरकार का कहना है कि यह फैसला क्षेत्र की ऐतिहासिक और जैन धार्मिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है....

बलिया में समाजवादी पार्टी ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है.

Ghaziabad Bulldozer Notice: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असद के मकान पर नोटिस चस्पा किया है. ढोल और लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर आरोपी को 15 दिन की मोहलत दी गई है, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी.

Hamirpur bridge accident video: हमीरपुर पुल हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर कुलदीप का हादसे से पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और खतरनाक परिस्थितियों के बीच मजदूरों की स्थिति दिखाई दे रही है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं.

Muzaffarnagar Encounter Video: यूपी के मुजफ्फरनगर (रामराज थाना) में पुलिस एनकाउंटर में घायल वांटेड गैंगस्टर इनाम का वीडियो वायरल हो रहा है. गोली लगने के बाद वह दर्द से चिल्लाने के बजाय पुलिसकर्मियों से बीड़ी मांगता नजर आया.

Hamirpur PHC viral video: हमीरपुर के सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फार्मासिस्ट मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज के टांके लगाते नजर आ रहे हैं. बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण इमरजेंसी इलाज टॉर्च की मदद से किया गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी राजीव कृष्ण ने पदभार संभालते ही अपराधियों और साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति पहले की तरह जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र के दहेलिया पूठ गांव में सोमवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला साधना मिश्रा (40) को कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला ने दो आरोपियों बल्लू और गुलबहार को पहचानने का दावा किया है.

मेरठ में डेढ़ महीने से लापता नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. महज 3600 रुपये के विवाद में फास्ट फूड ठेला संचालक श्याम धानक ने ईंट से सिर कुचलकर अनुष्का की हत्या कर दी थी.

Rajeev Krishna New DGP: उत्तर प्रदेश पुलिस को लगभग चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्थायी नेतृत्व मिल गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

UP Tourism