EX-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर गाजियाबाद में जानलेवा हमला, ऑफिस में घुसकर 14 बार चाकू घोंपा, CM योगी बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
आज गाजियाबाद में बाइक सवार हमलावरों ने यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला कर दिया. सलीम को 14 बार चाकू घोंपे गए. सलीम के बेटे की शिकायत पर AIMIM नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
UP STF का ऑपरेशन क्लीन: आगरा में 18 से ज्यादा मुकदमों में नामजद इनामी शूटर पवन कल्लू ढेर, लूटी गई 9MM पिस्टल बरामद
उत्तर प्रदेश के आगरा में आज (शनिवार) को यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की टीम ने थाना एकता क्षेत्र में एक बड़े अपराधी से मुठभेड़ की. इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
कानपुर बार एसोसिएशन में रशियन डांसर्स की अश्लील महफिल, वकीलों की करतूत से न्याय का मंदिर हुआ शर्मसार
Kanpur Russian Dancers: कानपुर न्यायालय परिसर के अंदर वकीलों ने होली के बहाने रशियन डांसरों के एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह कार्यक्रम अदालत के बार एसोसिएशन लॉन का है.
हसनपुर में ई-रिक्शा और बाइक हटाने को लेकर बवाल, दो पक्षों में आधे घंटे तक चले लाठी-डंडे
उत्तर प्रदेश के उमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. जहां दो पक्ष ई-रिक्शा और बाइक हटाने को लेकर भीड़ गए. आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तलाश जारी है.
मुजफ्फरनगर में मचा हड़कंप; नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, दुकानों के बाहर रखा सामान ट्रॉली में भरकर जब्त
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस टीम ने देर रात नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान टीम दुकानों के बाहर रखे गए सामानों को उठाकर नगर पालिका ले गई. रात में चले इस अतिक्रमण अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया.
बुलडोजर एक्शन से कांपे भूमाफिया, UP में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई; सरकार का एक्शन मोड
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में प्रशासन ने कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की. नगर पालिका की भूमि पर बने मकान को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया.
रंगभरी एकादशी पर अबीर-गुलाल से सराबोर हुई रामनगरी, हनुमान जी का ‘निशान’ लेकर सड़कों पर निकले नागा साधु
रामनगरी अयोध्या में होली का उल्लास छा गया है. रंगभरी एकादशी के अवसर पर हनुमानगढ़ी से नागा साधुओं की टोली अबीर-गुलाल उड़ाते हुए निकली. परंपरा के अनुसार, साधु-संतों ने मंदिरों में जाकर भगवान को होली का निमंत्रण दिया.
‘हमारा देश पहले कृषि प्रधान था, अब जाति प्रधान…’, जातिवाद पर तीखा प्रहार करते हुए क्या बोल गए यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर?
खतौली में रैली के दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश कृषि प्रधान से जाति प्रधान बन गया है. उन्होंने सपा-कांग्रेस पर पिछड़ों और दलितों का हक छीनने का आरोप लगाते हुए NDA के साथ चुनाव लड़ने की बात दोहराई..
अम्बेडकर नगर: हिरासत में मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, सहायक अधिकारी और जेल अधीक्षक के खिलाफ दर्ज हुई FIR
अम्बेडकरनगर में पुलिस हिरासत के बाद जेल भेजे गए एक बंदी की मौत का मामला सामने आया है. कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन जेल अधीक्षक, थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम में चोट के निशान मिलने के बाद जांच तेज कर दी गई है.
वो कोशिश करेंगे कि न्याय न मिले…’, जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले क्या बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद?
प्रयागराज माघ मेले विवाद के बाद बटुकों के कथित यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर 27 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. सुनवाई से पहले स्वामी ने कहा कि “हम अपना काम करेंगे, कोर्ट अपना काम करेगा...







