Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद थाने पहुंचकर जुर्म कबूल किया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर 'मुबारकबाद' दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई यूजर्स ने 'मुबारकबाद' शब्द पर सवाल उठाए और 'शुभकामनाएं' देने का सुझाव दिया.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘नमामि गंगे’ मिशन के तहत विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व किया. कार्यक्रम में वृक्षारोपण, गंगा संरक्षण, प्राकृतिक खेती, युवाओं की सहभागिता और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा दिया गया.

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में राम दरबार के लिए सूरत के कारोबारी मुकेश पटेल ने भारी मात्रा में आभूषण दान किए हैं.

बरेली की CID यूनिट में तैनात महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान के खिलाफ मेरठ में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज. एंटी करप्शन टीम बैंक खातों और संपत्तियों की जांच में जुटी, सपा सरकार में रही थी मजबूत पकड़.

अभिजीत मुहूर्त, वेदघोष और मंत्रोच्चार की ध्वनि के बीच अयोध्या में गंगा दशहरा के अवसर पर श्रीराम दरबार सहित समस्त नवनिर्मित देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह सम्पन्न हुआ.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 जून को अपना 53वां जन्मदिन मनाया. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन्हें विकास, अनुशासन और सेवा का प्रतीक बताते हुए शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस और अपने जन्मदिन पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर बेल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति के प्रति संकल्पित होने की अपील की.

उत्तर प्रदेश सरकार ने एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 'एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024' के अंतर्गत एसओपी अधिसूचित की है, जिससे छह डिफेन्स नोड्स में औद्योगिक विकास, एफडीआई और रोजगार को मिलेगा बल.

उत्तर प्रदेश में डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की तैयारी शुरू, रिट्रोफिटमेंट तकनीक से झांसी-ललितपुर रूट पर ट्रायल होगा, योगी सरकार प्रदूषण मुक्त परिवहन के लिए उठा रही बड़ा कदम,


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital