Bharat Express DD Free Dish

विशेष

साधारण बस कंडक्टर से ‘अक्षर योगी’ बने एनके गौड़ा की प्रेरक यात्रा बताती है कि जुनून और त्याग से ज्ञान का ऐसा खजाना खड़ा किया जा सकता है, जो समाज और आने वाली पीढ़ियों को रोशन करे.

भारत के लिए प्रिय विदेशी पत्रकार सर मार्क टली का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया. बीबीसी के भारत ब्यूरो चीफ रहे टली ने ऑपरेशन ब्लू स्टार, आपातकाल और बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसी घटनाओं को कवर किया और अपनी विनम्रता, सत्यनिष्ठा और भारत प्रेम से लोगों के दिलों में जगह बनाई.

24 जनवरी 1966 को एक विमान हादसे में भारत ने अपने 'न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक' होमी जहांगीर भाभा को खो दिया था. 117 लोगों की जान लेने वाले इस हादसे को आज भी कई लोग एक सोची-समझी साजिश मानते हैं.

आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर उनकी वीरता के साथ याद की जा रही है उनकी गहरी प्रेम-कहानी. पुस्तक "सुभाष-एमिली: अधूरे प्रेम की पूरी कहानी" में उकेरा गया है 1934 में वियना से शुरू हुआ सुभाष-एमिली शेंकल का रिश्ता.

चुनाव कभी नहीं लड़े, कोई पद नहीं संभाला, फिर भी दशकों तक सत्ता की धुरी बने रहे. बालासाहेब ठाकरे सत्ता के नहीं, सोच और सिंहगर्जना के सम्राट थे.

19 जनवरी 1966 का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए एक क्रांतिकारी मोड़ था. लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद उपजे राजनीतिक शून्य को भरने के लिए कांग्रेस के भीतर पहली बार गुप्त मतदान के जरिए चुनावी जंग हुई. एक तरफ अनुभवी मोरारजी देसाई थे, तो दूसरी तरफ नेहरू की विरासत संभाल रहीं इंदिरा गांधी.

इंटरनेट की दुनिया के सबसे बड़े ज्ञानकोश 'विकिपीडिया' ने अपनी सफलता के 25 साल पूरे कर लिए हैं. 15 जनवरी 2001 को शुरू हुआ यह सफर आज 300 से अधिक भाषाओं और 6.6 करोड़ से ज्यादा लेखों तक पहुंच चुका है.

महाश्वेता देवी केवल लेखिका नहीं थीं, वे प्रतिरोध की आवाज थीं. आदिवासियों, दलितों और स्त्रियों के संघर्ष को साहित्य का केंद्र बनाकर उन्होंने लेखन को आंदोलन बनाया.

महज 16 साल की उम्र में ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ खुफिया युद्ध लड़ने वाली सरस्वती राजमणि भारत की पहली महिला जासूस थीं. झांसी की रानी रेजिमेंट से लेकर INA की मिलिट्री इंटेलिजेंस तक, उनका साहस और बलिदान स्वतंत्रता संग्राम की एक अनसुनी लेकिन निर्णायक कहानी है.

दिल्ली के तुर्कमान गेट पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ने आपातकाल के दौर की उस भयावह घटना की याद ताज़ा कर दी, जब 18 अप्रैल 1976 को तोड़फोड़ और पुलिस फायरिंग में दर्जनों लोगों की जान गई थी.