Bharat Express DD Free Dish

अमेरिका ने वेनेजुएला के जहाज पर किया हमला, 11 लोगों की मौत, क्या छिड़ जाएगी जंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस दौरान अपने दुश्मनों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि, यह संदेश हर उस व्यक्ति के लिए चेतावनी है जो अमेरिका में ड्रग्स लाने की बात सोच रहा है. उन्हें सावधान होने की जरूरत है.

US Venezuela Narco Gang Attack

अमेरिका ने वेनेजुएला के एक जहाज पर आज हमला कर दिया. इस हमले में जहाज पर मौजूद 11 लोगों की मौत हो गई. इसकी पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, अमेरिकी सैन्य बलों ने SOUTHCOM क्षेत्र में Tren de Aragua नार्को गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. TDA (Tren de Aragua) एक विदेशी आतंकी संगठन है जो वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के नियंत्रण में काम करता है. इस गैंग ने कई सामूहिक हत्याओं, मानव तस्करी, नशा तस्करी और अमेरिका के कई क्षेत्रों में हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया.

11 आतंकियों की मौत

ट्रंप ने आगे बताया कि सैन्य कार्रवाई उस समय की गई जब ये आतंकी अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नशीले पदार्थों की खेप अमेरिका की तरफ लेकर जा रहे थे. इसमें 11 आतंकियों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में अमेरिकी सेना के सभी लोग सुरक्षित हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस दौरान अपने दुश्मनों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि, यह संदेश हर उस व्यक्ति के लिए चेतावनी है जो अमेरिका में ड्रग्स लाने की बात सोच रहा है. उन्हें सावधान होने की जरूरत है. इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद.

कैरीबियाई क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना तैनात

बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो फूटी आंख नहीं सुहाते. जिसको लेकर इस कैरीबियाई क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है. यहीं से अमेरिकी नौसेना ने वेनेजुएला के जहाज पर स्ट्राइक की. यहां पर अमेरिका ने चार विध्वंसक और टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों के साथ 4500 अमेरिकी नागरिकों को तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में रैली बनी मौत का मैदान! क्वेटा में पॉलिटिकल रैली के दौरान बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत, वीडियो कर देगा विचलित

मादुरो ने अमेरिका पर सैन्य कार्रवाई का लगाया आरोप

इस हमले को लेकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी सरकार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने अमेरिका पर वेनेजुएला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कुछ दिनों पहले कहा था कि अमेरिका की ट्रंप सरकार वेनेजुएला में सरकार बदलना चाहती है. इसलिए वो सैन्य धमकी दे रहे हैं. मादुरो ने कहा था कि वो वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका के किसी भी सैन्य कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं.

गौरतलब है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप निकोलस मादुरो पर ड्रग ट्रैफिकिंग के आरोप लगाते आए हैं. उनका कहना था कि निकोलस मादुरो एक ड्रग ट्रैफिकिंग का किंगपिन हैं. ट्रंप ने वेनेजुएला की सरकार को गैरकानूनी करार दिया है. इसी साल अगस्त में अमेरिका ने मादुरो को गिरफ्तार करने पर 50 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read