Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से भारी तबाही, 296 लोगों की मौत, कई इमारतें जमींदोज, 6.8 थी तीव्रता

अफ्रीकी के मोरक्को में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप से भारी तबाही और जानमाल की क्षति हुई है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो यहां 296 लोगो की मौत हुई है. 

अफ्रीकी के मोरक्को में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप से भारी तबाही और जानमाल की क्षति हुई है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो यहां 296 लोगो की मौत हुई है.  भारी तबाही को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. लोगों को मलबे से निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

सुबह के 3.41 बजे भूकंप  के झटके महसूस किए गए

इस भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर था. भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात तक महसूस किया गया. ये झटके भारतीय समय के अनुसार सुबह के 3.41 बजे महसूस किए गए.

भूकंप के झटकों के कई घर भी धारासायी हो गए

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, भूकंप के झटकों के कई घर भी धारासायी हो गए. यूएसजीएस की पेजर सिस्टम, जो भूकंप के प्रभाव पर प्रारंभिक आकलन प्रदान करती है. मराकेश में रहने वाले स्थानियों की मानें तो लोग डरे हुए हैं और दूसरे भूकंप की आशंका के चलते घरों से बाहर निकल आए हैं.

120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप

वहीं संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) की मानें तो यह 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है. साथ ही USGS ने बताया कि 1900 के बाद से इस इलाके के 500 किमी क्षेत्र में कोई भी एम6 लेवल या इससे बड़ा भूकंप नहीं आया है. यहां एम-5 लेवल के 9 भूकंप ही दर्ज किए गए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital