Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MV Wan Hai 503 fire: समंदर में कोच्चि के पास आग से धधक रहा सिंगापुर का जहाज, इंडियन कोस्टगार्ड्स ने चाइनीज समेत 18 क्रू-मेंबर्स बचाए; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोच्चि के पास समुद्र में सिंगापुर का कंटेनर जहाज़ दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. उस पर बड़ी मात्रा में माल लदा था. उस पर 22 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें 8 चीनी, 6 ताइवानी, 5 म्यांमार के और 3 इंडोनेशियाई नागरिक शामिल थे.

MV Wan Hai 503 fire

भारतीय तटरक्षक बल ने जानकारी दी है कि सिंगापुर ध्वजवाहक कंटेनर जहाज़ MV Wan Hai 503 में भीषण आग लगी. जहाज़ पर कुल 22 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें 08 चीनी, 06 ताइवानी, 05 म्यांमार के और 03 इंडोनेशियाई नागरिक शामिल थे.

आग और धमाके के कारण हालात बिगड़ने पर जहाज़ के सभी क्रू सदस्यों को उसे छोड़ना पड़ा. अब तक 18 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 अभी भी लापता हैं. भारतीय तटरक्षक बल द्वारा इन लापता लोगों की तलाश में सघन सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

आज (12 जून 2025) आग पर काबू पाने के प्रयासों के तहत ड्राय केमिकल पाउडर को हेलिकॉप्टर के ज़रिए जहाज़ पर एयर-ड्रॉप किया जा रहा है. यह अग्निशमन तकनीक समुद्र में जहाज़ों पर लगी आग को बुझाने के लिए इस्तेमाल की जाती है, खासतौर पर जब पानी से आग बुझाना प्रभावी न हो.

जहाज़ पर आग कैसे लगी, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंटेनरों में धमाका होने के बाद आग तेज़ी से फैली. इस जहाज़ की आपूर्ति श्रृंखला और रूट की भी जांच की जा रही है.

भारतीय तटरक्षक बल और रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह ऑपरेशन शीर्ष प्राथमिकता के तहत चलाया जा रहा है और लापता लोगों की तलाश में हर संभव संसाधन लगाए गए हैं.

यह भी पढ़िए: अवैध घुसपैठ भारत में सुरक्षा, रोज़गार और जनसंख्या संतुलन पर सीधा हमला, इसे रोकने के लिए तेज-ठोस निर्वासन नीति बने



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital