दुनिया

खालिस्तानियों ने फिर किया दुस्साहस, लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हुए इकट्ठे, प्रदर्शन के बीच ब्रिटिश जवान तैनात

Britain: दुनियाभर में खालिस्तानी भारत के खिलाफ अपनी हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे हैं. एक बार फिर खालिस्तानियों ने ऐसा दुस्साहस कि जिससे देश के हर नागरिक को काफी गुस्सा आएगा. दरअसल एक बार फिर ब्रिटेन में खालिस्तानियों समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि खालिस्तानी समर्थक अपना झंडा लेकर बड़ी संख्या में खड़े हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ उच्चायोग में ब्रिटिश सुरक्षा बलों की भारी मौजूदगी है और वे प्रदर्शनकारियों को उच्चायोग के विपरीत दिशा में सीमित करने की कोशिश कर रहे हैं.

लंदर में अभी हाल ही में कई बार खालिस्तानी समर्थक भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं. जुलाई के महीने में 30 से 40 खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया था. इसके अलावा भी खालिस्तानियों ने कई देशों में भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया है.

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद बढ़ा विवाद

कनाडा में खालिस्तान टाइगर फोर्स के अध्यक्ष हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. खासतौर पर विदेशों से अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं. इसको लेकर भारत और कनाडा भी आमने-सामने आ चुके हैं. दोनों देशों ने एक दूसरे के राजदूतों को हटा दिया है. हरदीप सिंह निज्जर भारत में वांछित था और एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की थी. खालिस्तानी समर्थक निज्जर की हत्या के बाद से कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिकों को निशाना बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: PM मोदी की ग्वालियर रैली में उमड़ा जनसैलाब, तख्तियों के साथ लोगों ने दिया धन्यवाद

विदेश मंत्री लगा चुके हैं लताड़

जयशंकर ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि पिछले कुछ सालों में कनाडा और वहां की सरकार और भारत के बीच में दिक्कतें चल रही हैं और ये आतंकवाद और उग्रवाद से संबंधित हैं. जयशंकर का मतलब इस बात से था कि कनाडा ऐसा देश बन गया है, जहां भारत के खिलाफ अपराध में शामिल लोग पनाह ले रहे हैं. इन लोगों को कनाडा में पूरा स्पेस मिल रहा है. ये लोग भारत में हिंसा और अवैध गतिविधियों में शामिल हैं. वह कनाडा में भी अपनी गतिविधियों को जारी रखे हुए हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

राज्यसभा उपचुनाव: बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी पर लगाया दांव, मध्य प्रदेश से बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी…

24 minutes ago

10 अरब डॉलर की ऑरेंज इकोनॉमी! Gen-Z के कंटेंट क्रिएटर्स कैसे बदल रहे हैं भारत की तस्वीर?

Orange Economy: ऑरेंज इकोनॉमी क्या है और Gen-Z कंटेंट क्रिएटर्स इससे कैसे कमाई कर रहे…

27 minutes ago

अब पूरी दुनिया अपनाएगी भारत का डिजिटल फॉर्मूला! UPI की सफलता देख हैरान हुए ग्लोबल साउथ के देश, जानिए कैसे बदल रही तस्वीर

UPI Digital Payments: भारत के UPI-led डिजिटल पेमेंट मॉडल और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने किस…

30 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब इजरायल चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप को लगी है ‘क्रेडिट’ लेने की बीमारी?

Donald Trump Israel Election: इजरायल संसदीय चुनाव (Knesset Election) के शुरुआती रुझानों में बेंजामिन नेतन्याहू…

34 minutes ago

जीरो-वेस्ट स्मार्ट डस्टबिन: स्कूली छात्रों का अनोखा आविष्कार

पूर्वी यूपी के स्कूलों में नन्हे कोडर्स ने सेंसर और कोडिंग की मदद से 'जीरो-वेस्ट…

36 minutes ago