Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

VIDEO: PM मोदी की ग्वालियर रैली में उमड़ा जनसैलाब, तख्तियों के साथ लोगों ने दिया धन्यवाद

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री द्वारा कई परियोजनाओं के शुभारंभ के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे.

PM मोदी की ग्वालियर रैली में उमड़ा जनसैलाब

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए थे. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी को सुनने के लिए लोग कितने उत्साहित हैं. महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी लोग यहां पीएम मोदी के भाषण सुनने के लिए आए हुए थे. इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में तख्तियां भी ले रखी थीं, जिन पर लिखा हुआ था पीएम का आभार एंव धन्यवाद. लोग तख्तियों के जरिए पीएम का शौचालय और अन्न योजना के लिए धन्यवाद दे रहे थे.

पीएम मोदी ने आज ग्वालियर में अपने भाषण से पहले कई अलग-अलग विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया. उन्होंने ग्वालियर को 19 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी और प्रदेश की जनता से कई वादे किए.

‘ग्वालियर के मानपुर 1355 आवासीय इकाइयों का शुभारंभ’

प्रधानमंत्री द्वारा कई परियोजनाओं के शुभारंभ के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे. पीएम ने करीब ग्वालियर के मानपुर 1355 आवासीय इकाइयों का शुभारंभ किया है, जो पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने मंच पर पहुंचने से पहले प्रदर्शनी का निरीक्षण भी था.

‘ग्वालियर ने देश को एक से बढ़कर एक क्रांतिकारी दिए’

पीएम मोदी ने यहां अपने संबोधन में कहा, “ग्वालियर ने देश को एक से बढ़कर एक क्रांतिकारी दिए हैं. राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे और अटल बिहारी वाजपेयी को ग्वालियर की मिट्टी ने गढ़ा है. इस मिट्टी से निकले लोगों ने देश के लिए खुद को खपा दिया. हमने यहां 19000 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया है. पीएम ने कहा कि कोई सरकार एक साल में जितने काम नहीं कर सकती है, हमारी सरकार ने एक दिन में उतने काम किए। पीएम ने कहा कि इंदौर में मल्टी लॉजिस्टिक पार्क से नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। आईआईटी इंदौर में भी नए काम हुए हैं.”

यह भी पढ़ें- Rajasthan: “उदयपुर में जो हुआ…चुनाव से पहले PM मोदी ने याद दिलाया कन्हैया हत्याकांड”, सेट हो गया बीजेपी का चुनावी एजेंडा?

एक साल में कोई सरकार जितने लोकार्पण और शिलान्यास का काम नहीं कर सकती, आज एक दिन में हमारी सरकार ने उतने विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया और लोग ताली बजाते थक गए. हमारी सरकार इतना सामर्थ्य रखती है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital