‘क्या आप बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार का विरोध करेंगे?’ मोहनदास पई ने यूनुस सरकार का समर्थन करने वाले कारोबारी पर साधा निशाना
भारतीय-अमेरिकी कारोबारी विनोद खोसला ने बीते 7 अगस्त को एक पोस्ट में शेख हसीना शासन के पतन के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए मुहम्मद यूनुस को चुने जाने पर उत्साह व्यक्त किया था.
भारतीयों के बहिष्कार से झटका खा चुका मालदीव, अब एग्जिट फीस बढ़ाकर फिर कर रहा बड़ी गलती, जानें पूरा मामला
नए नियम के तहत, यात्रियों को उनकी फ्लाइट की क्लास के अनुसार अधिक फीस चुकानी होगी. यह टैक्स सभी गैर-मालदीव निवासियों पर लागू होगा, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो.
रातों-रात अरबपति बना ब्रिटेन का ये शख्स, लॉटरी में जीते 1900 करोड़ रुपये
लॉटरी एजेंसी ने अभी तक विजेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया है. एंडी कार्टर ने सुझाव दिया है कि विजेता को जल्दी इनाम लेने की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए. इसके बाद ही यह तय होगा कि वह अपनी पहचान जाहिर करना चाहता है या गुप्त रखना.
‘अमेरिका से इस मामले में कोई अनुरोध नहीं मिला’, अडानी के खिलाफ लगे आरोपों पर भारतीय विदेश मंत्रालय का जवाब
अमेरिका में अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी पर कथित घूसखोरी के आरोप लगाए गए. इन आरोपों को अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने खारिज किया है. वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से भी बड़ा बयान आया है.
जर्मन सीईओ भारत को सबसे महत्वपूर्ण संभावित गंतव्यों में से एक मानते हैं: भारतीय राजदूत अजीत गुप्ते
अजीत गुप्ते ने कहा कि जर्मनी में जनसांख्यिकी के संदर्भ में बड़ी चुनौती है और भारतीय कुशल श्रमिकों के लिए वीजा कोटा बढ़ाकर 90,000 कर दिया गया है.
‘आ रही है ट्रंप सरकार…’, Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच America से आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
जब मूर से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी समस्या ऐसी नहीं है, जिसे हल नहीं किया जा सकता.
Australia में सोशल मीडिया को लेकर कानून तैयार, अब 16 साल से कम के बच्चे नहीं कर सकेंगे इसका इस्तेमाल
ऑस्ट्रेलिया के दोनों संसदीय सदनों में द्विदलीय समर्थन के साथ विधेयक पारित हो चुका है. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से जल्द ही युवा किशोरों को अकाउंट बनाने से रोकने के लिए उचित कदम उठाने की उम्मीद है.
Bangladesh में Chinmay Das की गिरफ्तारी का Sheikh Hasina ने किया विरोध, यूनुस सरकार को लेकर कह दी ये बात
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरूवार (28 नवंबर) अपने देश में एक हिंदू पुजारी की गिरफ्तारी के बारे में बात की. उन्होंने वकील सैफुल ईस्लाम की मौत के बारे में भी बात की.
पाकिस्तान में सांप्रदायिक हिंसा जारी, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 100 से अधिक
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सांप्रदायिक झड़पों में मरने वालों की संख्या 100 से अधिक हो गई है. इस बीच प्रांतीय सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले का दौरा किया और दोनों संप्रदायों के बीच युद्ध विराम पर सहमति बनी.
मूंगफली ने छीन ली एक कॉलेज छात्रा की जिंदगी: टेक्सास में हुआ दर्दनाक हादसा
अमेरिका के टेक्सास में एक दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर दिया. 23 साल की एलिसन पिकरिंग, जो टैरलटन स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं, अपनी फूड एलर्जी की वजह से अचानक जिंदगी से हाथ धो बैठीं.





