Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi Papua New Guinea Visit: पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी में आज दूसरा दिन, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात, FIPIC बैठक में चीन पर कसेंगे नकेल

PM Modi: पीएम मोदी देश के पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पापुआ न्यू गिनी की यात्रा की है. यहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने अपने शानदार अंदाज में वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की.

PM Modi

पीएम मोदी और जेम्स मारापे की मुलाकात

Papua New Guinea: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में जी-7 और क्वाड बैठकों में शामिल होने के बाद रविवार (21 मई) को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे. जहां उनका पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर स्वागत किया था. पीएम की विदेश दौरे के बाद लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. बता दें कि पीएम मोदी तीन देशों के अहम दौरे पर निकले हुए हैं. पीएम मोदी आज 22 मई को पापुआ न्यू गिनी में कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

पीएम मोदी देश के पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पापुआ न्यू गिनी की यात्रा की है. यहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने अपने शानदार अंदाज में वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की. पीएम मोदी यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर निकल जाएंगे. यहां पर भी पीएम भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात करेंगे.

कैसा रहेगा कार्यक्रम

FIPIC के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाएं, भुखमरी, गरीबी और स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत सी चुनौतियां पहले से ही थीं. अब नई समस्याएं पैदा हो रही हैं. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत इस चुनौतीपूर्ण अपने पैसिफिक आइलैंड मित्र देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: “नार्को और पॉलिग्राफी टेस्ट कराने को भी तैयार”, लेकिन… खाप महापंचायत के बाद बृजभूषण ने किया बड़ा ऐलान, पहलवान भी आज देंगे जवाब

उन्होंने कहा कि भारत में बनी वैक्सीन हो या जरूरत की दवाईयां. गेंहू हो या चीनी. भारत अपनी क्षमताओं के अनुरूप सभी साथी देशों की मदद करता रहा. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे लिए पैसिफिक आइलैंड देश एक बड़े समुद्री देश हैं, नाकि छोटे आइलैंड देश.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital