Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महिला ने पेट दर्द को किया नजरअंदाज, प्रॉब्लम पढ़ने पर पहुंची हॉस्पिटल, डॉक्टर बोला- सिर्फ 24 घंटे तुम्हारे पास

Horrific Eperience of Woman: डॉक्टरों की टीम ने आंत से 18 इंच का हिस्सा काट दिया और इलियोस्टॉमी बैग थमा दिया. अब विक्टोरिया हाथ में यह बैग लेकर चलती हैं और अपनी जिदंगी की गाड़ी खींच रही हैं.

Britain Women

ब्रिटेन की महिला विक्टोरिया (फोटो सोशल मीडिया)

Britain: अक्सर हम आलस या खर्च के डर से शरीर होने वाली छोटी-मोटी परेशानियों को टाल देते हैं. लेकिन, यही आदत हमें बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. यहां तक कि आपकी जान भी जा सकती है. ऐसी ही एक घटना ब्रिटेन की एक महिला विक्टोरिया के साथ पेश आई. महिला के पेट में काफी वक्त से थोड़ा-थोड़ा दर्द और तनाव रहता था. महिला ने इसे नजरअंदाज किया और सामान्य तकलीफ समझकर डॉक्टर को नहीं दिखाया. लेकिन, एक दिन दर्द काफी तेज हो गया और उसे अस्पताल जाना पड़ा. जब डॉक्टरों ने बीमारी देखा तो साफ जवाब दिया कि उसके पास जिदंगी के सिर्फ 24 घंटे बचे हैं.

दरअसल, विक्टोरिया को डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट में गंभीर इंफेक्शन हो गया है और आंत में घाव काफी गंभीर हो चुके हैं. उसके पास सिर्फ 24 घंटे की मोहलत है. यदि 24 घंटे के भीतर आंत निकाल दी जाती है, तो शायद वह बच सके. डॉक्टरों की टीम ने आंत से 18 इंच का हिस्सा काट दिया और इलियोस्टॉमी बैग थमा दिया. अब विक्टोरिया हाथ में यह बैग लेकर चलती हैं और अपनी जिदंगी की गाड़ी खींच रही हैं.

‘बीमारी की सुगबुगाहट होते ही उसका निपटारा करें’

विक्टोरियां लोगों को अब जागरूक भी करती हैं, ताकि किसी और कि ऐसी हालत न हो. उनका कहना है कि बीमारी की सुगबुगाहट होते ही उसका निपटारा कर दें. आलस या फिर पैसे की फिक्र के चलते यह बढ़ सकती है और आपकी जान भी जा सकती है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital