Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

व्हाइट हाउस के बाहर अचानक चली गोलियां, ट्रंप अंदर थे मौजूद, हमलावर ढेर

White House shooting: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय व्हाइट हाउस में मौजूद थे. सीक्रेट सर्विस और एफबीआई ने जांच शुरू कर दी है. जानें पूरी घटना और सुरक्षा एजेंसियों ने क्या कहा?

White House shooting: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस परिसर के पास एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है. इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे.

घटना कैसे हुई?

शनिवार शाम 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू इलाके में एक व्यक्ति ने अचानक अपने बैग से हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस पुलिस ने गोली चलाई, जिससे संदिग्ध घायल हो गया. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. इस दौरान एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हुआ.

पत्रकारों ने सुनी गोलियों की आवाज

मौके पर मौजूद पत्रकारों ने कई गोलियों की आवाजें सुनीं. इसके बाद उन्हें प्रेस ब्रीफिंग रूम में जाने के लिए कहा गया और बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई.

सीक्रेट सर्विस ने क्या कहा?

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि व्हाइट हाउस से एक ब्लॉक दूर गोलीबारी की सूचना मिली थी. अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद कर्मियों से जानकारी जुटा रहे हैं.

एफबीआई डायरेक्टर का अपडेट

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि एजेंसियां गोलीबारी की जांच कर रही हैं और जल्द ही जनता को अपडेट दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि एफबीआई और सीक्रेट सर्विस दोनों मौके पर मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें-एक तरफ ईरान से दोस्ती, दूसरी तरफ सऊदी से गुप्त संधि! मध्यस्थ बने पाकिस्तान का डबल गेम बेनकाब

राष्ट्रपति सुरक्षित

गोलीबारी के समय राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में थे. अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा की पुष्टि की है. हालांकि, अभी तक किसी अन्य घायल की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. वॉशिंगटन पुलिस ने भी फिलहाल विस्तृत बयान नहीं दिया है. सुरक्षा एजेंसियां इलाके की जांच कर रही हैं और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-सिर्फ राजनीतिक मुलाकातें नहीं, पीएम मोदी के हर ‘गिफ्ट’ के पीछे छिपा होता है एक बड़ा सीक्रेट; जानिए क्या है ये कहानी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital