Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: “मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का जहर घोलना, ये BJP का फैलाया हुआ केरोसिन”, मुस्लिम छात्र की पिटाई पर राहुल गांधी ने बोला हमला

Muzaffarnagar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वीडियो के सामने आने पर कहा कि, “मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का ज़हर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफ़रत का बाज़ार बनाना – एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता.”

महिला टीचर

Muzaffarnagar Muslim Student:  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक महिला टीचर की शर्मनाक हरकरत सामने आई है. यहां एक प्राइवेट स्कूल में एक मुस्लिम बच्चे को क्लास के ही दूसरे बच्चों से पिटवाया गया. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वो मुस्लिम लड़का एक तरफ खड़ा है, तभी महिला टीचर क्लास में से कुछ बच्चों को बुलाती है और उनसे मुस्लिम लड़के को थप्पड़ मारने को कहती है. इसके बाद दो लड़के उठकर आते हैं और उस मुस्लिम लड़के को थप्पड़ जड़ देते हैं. वहीं मुस्लिम बच्चे की आंखों में आंसू हैं और वह बस रोए जा रहा है, लेकिन मैडम को बिल्कुल भी तरस नहीं आ रहा.

वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. इसके अलावा AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है. मामला बढ़ने पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है.

दूसरे बच्चों को बुलाकर जड़वा दिए थप्पड़

यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र खुब्बापुर गांव का है. यहां एक तृप्ता त्यागी नाम महिला टीचर स्कूल चलाती हैं. वायरल वीडियो में मैडल अपनी कुर्सी बैठी हैं. उसके पास एक बच्चा खड़ा हुआ है, तभी वो दो बच्चों को बुलाती हैं और उसे थप्पड़ मारने को कहती हैं. वहीं जमीन पर बैठकर क्लास के बाकी के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. वहीं इस घटना पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने संज्ञान लिया है और मामले की पूरी जानकारी मांगी है.

‘ये बीजेपी का फैलाया हुआ केरोसिन’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस वीडियो के सामने आने पर कहा कि, “मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का ज़हर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफ़रत का बाज़ार बनाना – एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता. ये भाजपा का फैलाया वही केरोसिन है जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है. बच्चे भारत का भविष्य हैं – उनको नफ़रत नहीं, हम सबको मिल कर मोहब्बत सिखानी है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024: मैनपुरी से डिंपल तो फिरोजाबाद से अक्षय… परिवार में ‘ऑल इज वेल’ करने में लगे अखिलेश यादव?

पिता ने बच्चे को स्कूल से निकाला

महिला टीचर की इस शर्मनाक हरकत पर मुस्लिम बच्चे के पिता ने उसे स्कूल से निकाल लिया है. इसके अलावा बच्चे के पिता ने कहा कि, “टीचर ने बच्चों के बीच विवाद करवाया था. हमने समझौता कर लिया है. मैं शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहता. मैं नहीं चाहता कि मुझे बार-बार पुलिस या कोर्ट में बुलाया जाए, मैं इन 7*/सब में नहीं पड़ना चाहता.”

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital