Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्या पाकिस्तान से है करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या का कनेक्शन ? लाल चौक पर फहराया था तिरंगा, तब से मिल रही थीं धमकियां

Rashtriya Rajput Karni Sena: करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह का हत्या का पाकिस्तान से कनेक्शन सामने आया है. करणी सेना के नेताओं ने दावा किया कि उन्होंने श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराया था इसलिए उन्हें पाक आतंकियों की तरफ से धमकियां मिल रही थीं.

sukhdev singh

सुखदेव सिंह गोगोमेड़ी

Sukhdev Singh Gogamedi Case: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर बवाल खड़ा हो गया है. बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. वहीं अब जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही है. वैसे-वैसे इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब सुखदेव सिंह की हत्या का पाकिस्तान से कनेक्शन होने की बात सामने आई है. करणी सेना के नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनकी (सुखदेव सिंह) हत्या पाकिस्तान ने कराई है. इसके बाद से कई सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही थी.

एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी हत्या की आशंका को लेकर राजस्थान पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई.

2018 में लाल चौक पर फहराया था झंडा

करणी सेना के एक नेता ने बताया कि सुखदेव सिंह को पाकिस्तान से मारने की धमकी मिली थी. उन्होंने बताया कि साल 2018 में उन्होंने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया था. इसके बाद से ही वह पाकिस्तानी आतंकियों के निशाने पर आ गए थे. वह हिंदू ह्रदय सम्राट बन चुके थे. पिछले साल हमने हमारी पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जरिए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी. हमने उनसे पर्याप्त सुरक्षा की मांग की थी. जानकारी के मुताबिक, अब करणी सेना की तरफ इस घटना की जांच एनआईए को सौंपने की मांग की गई है.

एनआईए से जांच की मांग

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने इस मामले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है और कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने पत्र लिखा कहा कि यह हत्याकांड मौजूदा सरकाप के मुंह पर तमाचा है. एक समाजिक कार्यकर्ता की हत्या होना सरकार पर कलंक है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सुखदेव सिंह की तरफ से जब सुरक्षा की मांग की गई थी तो उन्हें सुरक्षा मुहैया क्यों नहीं कराई. इसे मामले को एनआईए को सौंपना चाहिए. पिछले पांच सालों में सुनियोजित तरीके से गैंगस्टरों ने प्रदेश में हत्या कराई हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital