Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ओमान के सुल्तान राजकीय दौरे पर आए भारत, PM मोदी ने की आगवानी; बोले- आज का दिन हमारे संबंधों में ऐतिहासिक

Oman Sultan visit India: ओमान के सुल्तान, सुल्तान हैथम बिन तारिक 16 दिसंबर से राजकीय यात्रा पर भारत में हैं. अरब खाड़ी क्षेत्र में ओमान, भारत का सबसे नजदीकी पड़ोसी है. पीएम मोदी ने आपसी संबंधों को अहम बताया है.

pm-modi-sultan-oman

PM मोदी और हैथम बिन तारिक के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक हुई

Oman Sultan Haitham Bin Tarik In India: अरब प्रायद्वीप के देश ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक भारत आए हैं. यहां दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगवानी की. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा- “आज का दिन भारत और ओमान के संबंधों में एक ऐतिहासिक दिन है. मैं सभी देशवासियों की ओर से ओमान के सुल्तान का ह्रदय से बहुत अभिनंदन करता हूं.”

बता दें कि ओमान के सुल्तान आज 26 साल बाद राजकीय दौरे पर भारत आए हैं. जनवरी 2020 में सुल्तान काबूस के निधन के बाद ये उनकी पहली भारत यात्रा है. पीएम मोदी ने, भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली ओमान यात्रा 2018 में की थी. वो यात्रा ऐतिहासिक साबित हुई थी, उसमें व्यापार, रक्षा और सुरक्षा पर महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी, जिससे ये भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों में मील का पत्थर स्थापित हुआ.

pm-modi-sultan-of-oman

3 दिवसीय भारत दौरे पर हैं सुल्तान हैथम बिन तारिक

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक तीन दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे. वह आज सुबह ही दिल्ली पहुंचे हैं. भारत के विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने ओमान के सुल्तान की पहली भारत यात्रा पर उनका स्वागत किया. नई दिल्ली एयरपोर्ट पर वी मुरलीधरन के अलावा विदेश मंत्रालय के कई और उच्चाधिकारी ओमान के सुल्तान की आगवानी में मौजूद रहे.

विदेश मंत्री जयशंकर ने आपसी संबंधों पर दिया जोर

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक (Haitham Bin Tarik) ने यहां भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान दोनों देशों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. मीटिंग के बाद जयशंकर ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय ओमान के साथ रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने में सुल्तान के मार्गदर्शन को महत्व देता है. उन्होंने कहा- “राजकीय यात्रा की शुरूआत में ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात सम्मान की बात है.”

यह भी पढ़िए: कर्नाटक में एक बार फिर टीपू सुल्तान पर बवाल; आमने-सामने आई BJP और कांग्रेस, जानें अब क्या हुआ

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital