Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: “BJP को सबसे ज्यादा डर CM केजरीवाल से लगता है, चुनाव हरा नहीं पाते तो…”, ED के समन के बाद AAP का आया रिएक्शन

AAP: आप नेता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि- जो पीएम मोदी के सामने सरेंडर कर देते हैं उसे सरकार क्लीन चीट दे देती है.

Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराबनीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से जांच एजेंसी ईडी ने समन जारी किया है. ईडी ने उन्हें दूसरी बार समन जारी कर 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. इस पर अब आम आदमी पार्टी की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है. पार्टी की तरफ कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरते है. उन्हें पता है कि सीएम केजरीवाल का पहले से विपश्यना जाने का कार्यक्रम है. पार्टी ने बताया है कि अभी हमारे वकील नोटिस को पढ़ रहे हैं आगे जो कुछ भी होगा उसे बता दिया जाएगा.

आप नेता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि- जो पीएम मोदी के सामने सरेंडर कर देते हैं उसे सरकार क्लीन चीट दे देती है.

‘पीएम मोदी को सबसे ज्यादा डर केजरीवाल से लगता है’

संदीप पाठक ने आगे कहा कि- पीएम मोदी को सबसे ज्यादा डर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से  लगता है. वो उन्हें चुनाव में हरा नहीं सकते तो षड्यंत्र का सहारा लेते हैं. जो मोदी जी के सामने सरेंडर कर देता है, उन्हें सारे मामलों में क्लीन चिट दे देते हैं. आज अगर मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन बीजेपी में शामिल हो जाते तो उन्हें क्लीन चीट दे दी जाती. उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल विपश्यना में जाने वाले हैं और वकील नोटिस पढ़ रहे हैं. आगे देखते हैं कैसे होगा.

हर साल 10 दिन के लिए विपश्यना के लिए जाते हैं

अधिकारियों ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के एक दिन बाद 19 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी से रवाना होंगे. वह हार साल 10 दिन के लिए विपश्यना के लिए जाते हैं. इस तरफ उनका कार्यक्रम 19 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलता और वह 30 दिसंबर को वापिस लौट आते. बता दें कि मुख्यमंत्री लंबे समय से विपश्यना का अभ्यास कर रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में बेंगलुरु और जयपुर सहित कई स्थानों पर जा चुके हैं.

– भारत एक्प्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital