Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कौन हैं पैरा क्रिकेटर अमीर हुसैन लोन? सचिन तेंदुलकर भी हुए प्रभावित, कर दी ये खास मांग

सोशल मीडिया पर एक पैरा क्रिकेटर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो बेहद खास है. जिसने भी ये वीडियो देखा, वो खुद को इस पैरा क्रिकेटर की तारीफ करने से नहीं रोक पा रहा है.

Para Cricketer Amir

पारा क्रिकेटर आमिर हुसैन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Sachin Tendulkar Inspired Para Cricketer Amir: भारत में क्रिकेट के करोड़ों फैंस हैं. शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने क्रिकेट नहीं खेला हो. क्रिकेट के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक पैरा क्रिकेटर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो बेहद खास है. जिसने भी ये वीडियो देखा, वो इस पैरा क्रिकेटर की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहा है. यहां तक की भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इस पैरा क्रिकेटर का वीडियो देखा तो वो भी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाए. वीडियो देखने के बाद सचिन तेंदुलकर ने इस पैरा क्रिकेटर के लिए एक मांग भी कर दी है.

पैरा क्रिकेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पैरा क्रिकेटर का वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो जम्मू-कश्मीर पैरा क्रिकेट टीम के क्रिकेटर अमीर हुसैन लोन का है. अमीर हुसैन इस समय जम्मू कश्मीर की पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान हैं. आमिर जब 8 साल के थे, तब उनका एक्सीडेंट हो गया था. जिसमें वो अपने दोनों हाथ खो दिए थे, बावजूद इसके उनका क्रिकेट खेलने के प्रति ऐसा जुनून है कि वो बिना दोनों हाथों के शानदार क्रिकेट खेलते हैं. अमीर हुसैन का बिजबेहरा के वाघामा गांव के रहने वाले हैं. जिसमें भी अमीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखा, वो उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 मैच से पहले शिवम दुबे की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्लेइंग 11 को लेकर दिए बड़े संकेत

सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ

अमीर का ये वीडियो एएनआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. सचिन तेंदुलकर ने भी इस वीडियो को देखा और वो खुद को इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि आमिर ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है. मैं इसे देखकर बहुत प्रभावित हुआ हूँ. इससे पता चलता है कि उनके मन में खेल के प्रति कितना प्यार और समर्पण है. उम्मीद है कि मैं एक दिन उनसे मिलूंगा और उनके नाम की जर्सी खरीदूंगा. खेल खेलने के शौकीन लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital