Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chess Olympiad 2024: भारत ने रचा इतिहास, चेस ओलंपियाड की ओपन कैटेगरी में पहली बार जीता गोल्ड

चेस ओलंपियाड 2024 में भारतीय टीम ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है. शतरंज खिलाड़ी अर्जुन और गुकेस ने स्लोवेलिया के खिलाफ जीत हासिल कर यह इतिहास रचा. उन्होंने मुकाबलों में अमेरिका और चीन को भी पछाड़ दिया.

india wins gold Chess Olympiad
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Chess Olympiad 2024: भारतीय टीम ने चेस ओलंपियाड 2024 के ओपन सेक्शन में पहली बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. हंगरी के बुडापेस्ट में रविवार को यह शानदार उपलब्धि हासिल हुई. शतरंज खिलाड़ी अर्जुन और गुकेस ने जैसे ही स्लोवेलिया के खिलाफ मुकाबला जीता, भारतीयों के चेहरे खुशी से खिल गए.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, चेस ओलंपियाड के फाइनल राउंड में दूसरे स्थान पर चल रहे चीन का सामना अमेरिका से था, जिसमें चीन को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, स्लोवेनिया के खिलाफ मैच में अर्जुन इरिगैसी ने जान सुबेलज को हराया था. गुकेश ने व्लादिमीर फेडोसेव को शिकस्त दी. अर्जुन के जीतने पर गोल्ड मेडल के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत थी, जिसे गुकेश ने हासिल कर लिया.

बतौर भारतीय टीम, शतरंज खिलाड़ी अर्जुन और गुकेस ने पूरे टूर्नामेंट में ने जोरदार प्रदर्शन किया. शुरुआत में लगातार 8 जीत के साथ हमारी टीम मुकाबलों में अव्वल रही. गोल्ड के मुकाबले तक पहुंचते-पहुंचते शतरंज खिलाड़ी अर्जुन और गुकेस ने बढ़िया प्रदर्शन को जारी रखा. उन्होंने मुकाबलों में अमेरिका और चीन को भी पछाड़ दिया. उन्होंने स्लोवेलिया के खिलाफ जीत हासिल कर इतिहास ही रच दिया.

महिला और पुरुष दोनों वर्ग में आया गोल्ड

ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारतीय खिलाड़ियों ने महिला और पुरुष दोनों वर्ग में एक साथ गोल्ड मेडल जीता है. भारतीय पुरुष टीम ने अंतिम राउंड में स्लोवेनिया को हराया, जबकि महिला टीम ने अजरबैजान को हराकर जीत हासिल की

यह भी पढ़िए: भारत चेस ओलंपियाड की दोनों कैटेगरी में टॉप पर; राहुल गांधी बोले, ‘स्वर्ण पदक जीते..’

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital