Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir Election Result: BJP प्रदेशाध्यक्ष रविंदर रैना ने महाकाली मंदिर में किया हवन, सत शर्मा और रंधावा का दावा- भाजपा रचेगी इतिहास

J&K Assembly Election Result: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में हुए मतदान का नतीजा आने से पहले भाजपा के पदाधिकारी और उम्मीदवार भगवान की शरण में पहुंचे.

Ravinder Raina

रविंदर रैना.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

J&K Assembly Election Result: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में हुए मतदान का नतीजा आने से पहले भाजपा के पदाधिकारी और उम्मीदवार भगवान की शरण में पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने महाकाली मंदिर में हवन पूजन किया. वहीं, बहू विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे भाजपा के ही विक्रम रंधावा और कार्यकारी अध्यक्ष सत शर्मा भी देवी दर्शन को पहुंचे.

जम्मू कश्मीर में कमल का फूल खिलांएगे: सत शर्मा

इस दौरान सत शर्मा ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इतिहास रचने जा रही है. एक विधान, एक प्रधान और एक निशान का चुनाव पहली बार जम्मू कश्मीर में हो रहे हैं. जम्मू कश्मीर में कमल का फूल खिलांएगे. पहाड़ी क्षेत्र में भी हमारा परचम लहराएगा.

माता के आशीर्वाद से ही सब चल रहा: विक्रम रंधावा 

वहीं बहू उम्मीदवार रंधावा ने भी विश्वास जताया कि मां का आशीष उनके साथ है. बोले- माता के आशीर्वाद से ही सब चल रहा है. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. मैंने संगठन से जो काम मिला उसे जीत में तब्दील करने में कामयाब होंगे.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए इससे पिछले 87 सीटों पर चुनाव हुए थे. लेकिन, इस बार 90 सीटों पर वोट डाले गए. दरअसल, परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की सीटें बढ़कर 90 हो गई. इसमें कश्मीर घाटी की 47 और जम्मू संभाग की 43 सीटें शामिल हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital