Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Politics: DJ पर बजा गाना ‘मैं हूं डॉन’, कांग्रेस विधायक करने लगे डांस, फायरिंग भी की, बाद में बोले- खिलौने वाली बंदूक थी

MP Politics: कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने अपने बर्थडे के कार्यक्रम में ‘डॉन’ अवतार लिया. मैं हूं डॉन गाना बजते ही मंच पर आए और लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की. भाजपा ने कार्रवाई की मांग की है.

mp-new

कांग्रेस विधायक सुनील सराफ

MP Politics: सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस विधायक सुनील सराफ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस विधायक द्वारा पिस्टल लहराने के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया हैं.  इस कार्रवाई और जश्न में फायरिंग करने को लेकर कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने सफाई भी दिया है.

फायरिंग मामले पर विधायक सुनील सराफ ने दी सफाई

जश्न में फायरिंग मामले में कांग्रेस विधायक सुनील सराफ का सफाई सामने आया है.  कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने सफाई देते हुए कहा कि, नए साल में अपने जन्मदिन पर खिलौने वाली बंदूक से हवाई फायर किया था. इस मामले में अब मैं जांच के लिए तैयार हूं. जितने कारतूस मुझे इश्यू हुए उन सबका रिकॉर्ड मेरे पास मौजूद है. वही भाजपा पर तंज कसते हुए सुनील सराफ ने कहा कि, BJP हर जगह जल्दबाजी दिखाती है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बता दें, नए साल के मौके पर कोतमा विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. वीडियों में विधायक सुनील सराफ मैं हूँ डॉन मैं हूँ डॉन की धुन पर गोलियां दागते हुए दिखाई दे रहे है. सुनील सराफ , नये साल के मौके पर रिवाल्वर से  फायर करते हुए दिखाई दे रहे है. वीडियो को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस विधायक का इस तरह पिस्टल लहराकर डांस करना गलत है. उन्होंने अनूपपुर SP जितेंद्र सिंह पवार को कार्रवाई के निर्देश दिया है.

वहीं इस मामले में SP ने कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. इस पर कोतमा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 9 के तहत केस दर्ज किया गया है. पवार ने बताया कि कोतमा TI अजय बैगा को वीडियो की जांच के निर्देश दे दिया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest