Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

1971 युद्ध के वीर सैनिक ने फिर मांगी ड्यूटी, बोले- 75 की उम्र में भी लड़ने को तैयार हूं

1971 युद्ध के हीरो कैप्टन अमर जीत कुमार ने सेना प्रमुख को पत्र लिखकर 75 वर्ष की उम्र में भी ड्यूटी पर लौटने की इच्छा जताई है.

Indian Army, 1971 war hero, Captain Amarjeet Kumar
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Vikas Abrol


देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण पेश करते हुए 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के योद्धा कैप्टन अमर जीत कुमार (रिटायर्ड ) ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को पत्र लिखकर देश की सेवा में दोबारा शामिल होने की इच्छा जताई है. 75 वर्ष की उम्र में भी वह युद्धभूमि में जाने को तैयार हैं.

अपने पत्र में उन्होंने लिखा, “एक सैनिक कभी रिटायर नहीं होता. शरीर से सेवा छिन सकती है, लेकिन आत्मा से नहीं. मैं मानसिक रूप से भी तैयार हूं और शारीरिक रूप से भी युद्ध के मैदान में उतरने को तत्पर हूं.”

कैप्टन अमर जीत कुमार ने 1971 में पूर्वी पाकिस्तान के जेसोर में ‘बैटल ऑफ गरीबपुर’ में हिस्सा लिया था और भारतीय सेना के उस ऐतिहासिक विजय अभियान का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने लिखा, “मुझे गर्व है कि मैं भारतीय सेना के उस स्वर्णिम इतिहास का हिस्सा रहा हूं. आज जब पाकिस्तान के साथ युद्ध के हालात बन रहे हैं, तो मैं फिर से अपने देश के लिए लड़ना चाहता हूं.”

उन्होंने यह भी कहा कि देश को इस समय अनुभवी और समर्पित सैनिकों की जरूरत है. “मैं बिना वेतन और रैंक की मांग किए तुरंत ड्यूटी के लिए तैयार हूं. मैं अकेला नहीं हूं, मेरे जैसे कई रिटायर्ड सैनिक देश के लिए फिर से हथियार उठाने को तैयार हैं.”

उनका यह भावनात्मक पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और देशभर में देशभक्ति की मिसाल बन गया है.

रिपोर्टर- विकाश अबरोल


ये भी पढ़ें- Air Marshal Narmdeshwar Tiwari: भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख बने नर्मदेश्वर तिवारी, देखिए इनका प्रोफाइल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026