Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Manipur: मणिपुर में सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 10 उग्रवादी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

मणिपुर में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है. बुधवार को चंदेल जिले में असम राइफल्स के जवानों से उग्रवादियों (Militants) की मुठभेड़ हो गई, जिसमें सुरक्षा बलों ने 10 उग्रवादियों को मार गिराया.

Militants

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 10 उग्रवादियों को किया ढेर

मणिपुर में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है. बुधवार को चंदेल जिले में असम राइफल्स के जवानों से उग्रवादियों (Militants) की मुठभेड़ हो गई, जिसमें सुरक्षा बलों ने 10 उग्रवादियों को मार गिराया. उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी भी जारी है.

मुठभेड़ में 10 Militants ढेर

सेना की पूर्वी कमान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत-म्यांमार सीमा के पास चंदेल जिले के खेंगजॉय तहसील के न्यू समतल गांव के पास उग्रवादियों (Militants) की आवाजाही की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स इकाई ने 14 मई एक अभियान शुरू किया.”

ऑपरेशन अभी भी जारी

सेना ने बताया कि “ऑपरेशन के दौरान, संदिग्ध उग्रवादियों ने सैनिकों पर गोलीबारी की, जिस पर सुरक्षाबलों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, इस मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. पोस्ट में आगे लिखा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है.”

यह भी पढ़ें- ‘Make In India’ पहल ने रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में देश को बनाया आत्मनिर्भर, PM मोदी का नेतृत्व दूरदर्शी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital