Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली के बवाना में लूटपाट के दौरान युवक की हत्या, चार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में लूटपाट के दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया. CCTV फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से हत्या की गुत्थी सुलझाई गई.

Crime
Edited by Akansha

मुकेश राणा दिल्ली

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में 26 जून की रात लूट के दौरान हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाने हुए बवाना थाना पुलिस ने चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. आउटर नॉर्थ जिले के डीपी हरेश्वर वी स्वामी के मुताबिक 26 और 27 जून की रात बवाना इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 3 में अवधेश नाम के युवक की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई थी.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चार नाबालिग को किया गिरफ्तार

घायल को जब महर्षि अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद दवाना थाना में हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया इसके बाद पुलिस ने वारदात को सुलझाने के लिए इलाके में लगे 1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद लोकल इंटेलीजेंस की मदद से हत्या में शामिल कर नाबालिक को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: भरोसे का कत्ल: जिस ड्राइवर को दिया सहारा, उसी ने लूट ली दो ज़िंदगियां – लाजपत नगर में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई दस्तावेज बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू और ओर पीड़ित से लूटा गया पर्स और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 29 जून को फिर से बवाना इलाके में एक युवक के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें पीड़ित युवक से लुटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital