Bharat Express DD Free Dish

10 साल में Bhumi Pednekar का कमाल का Transformation, ‘सिंपल संध्या’ से ‘ग्लैम गर्ल’ तक, देखें तस्वीरें

2015 में ‘दम लगा के हईशा’ से डेब्यू करने वाली भूमि पेडनेकर अब इंस्टाग्राम की ग्लैम गर्ल बन चुकी हैं. देखें उनके 10 साल के ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी.

Bhumi Pednekar ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक सिंपल किरदार ‘संध्या’ से की थी, लेकिन आज वह ग्लैमर और स्टाइल की मिसाल बन चुकी हैं. फिटनेस से लेकर फैशन तक, भूमि ने खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर लिया है. उनकी हर तस्वीर अब इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करती है. 10 साल में उन्होंने अपनी एक नई पहचान बना ली है. आईए एक्ट्रेस के पूरे ट्रांसफॉर्मेशन पर एक नजर डालते हैं.

भूमि ने 2015 में ‘दम लगा के हईशा’ से फिल्मी करियर शुरू किया था. इस रोल के लिए उन्होंने वजन बढ़ाया और लोगों को अपने नैचुरल लुक से हैरान कर दिया.

डेब्यू में जब सब ‘हीरोइन जैसे लुक’ की उम्मीद कर रहे थे, तब भूमि ने दिखाया कि असली पहचान एक्टिंग से बनती है, फिगर से नहीं.

पहली फिल्म के बाद भूमि ने अपनी फिटनेस पर काम किया और धीरे-धीरे उनका लुक पूरी तरह बदल गया. अब वो ट्रेंडी और फिट दिखती हैं.

वेब सीरीज़ ‘The Royals’ में उनका बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज सबको चौंका गया. लोग उन्हें पहचान तक नहीं पाए!

भूमि अब इंस्टाग्राम पर स्टाइल और ब्यूटी की इंस्पिरेशन बन चुकी हैं. वो अपने स्किन केयर और फैशन वीडियोज़ खूब शेयर करती हैं.

‘संध्या’ से ‘स्टाइल क्वीन’ बनने का भूमि का ये सफर वाकई कमाल का रहा है. 10 साल में उन्होंने अपनी पहचान पूरी तरह बदल दी है.

ये भी देखें- सावन के दूसरे सोमवार में अपनाना चाहती है एथेनिक लुक, तो बेस्ट हैं ये 5 बनारसी साड़ियां, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read