Urdu Conclave 2026

Rahul Gandhi ने देवकुंड सूर्य मंदिर में की पूजा, दूसरे दिन की ‘वोट अधिकार यात्रा’ औरंगाबाद से हुई शुरू

राहुल गांधी ने सोमवार को औरंगाबाद के देवकुंड सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अपनी ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन की शुरुआत की. यात्रा का उद्देश्य नागरिकों को वोटिंग अधिकारों के प्रति जागरूक करना है.

rahul gandhi-वोट अधिकार यात्रा-tejaswi yadav

लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने अपनी ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन की यात्रा औरंगाबाद जिले के देवकुंड स्थित भगवान भास्कर के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुरू की. कांग्रेस नेता सोमवार की सुबह महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ देवकुंड पहुंचे और भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की तथा देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

बिहार कांग्रेस ने Rahul Gandhi के पूजा अर्चना करने की तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, औरंगाबाद के देवकुंड में ऊर्जा एवं शक्ति के अनंत स्रोत भगवान भास्कर के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में जननायक नेता विपक्ष राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने देवकुंड सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना कर, देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव भी थे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार शाम अपनी यात्रा के क्रम में बिहार के औरंगाबाद जिले पहुंचे थे. वोट अधिकार यात्रा का उद्देश्य देश के नागरिकों को वोटिंग अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. यहां लोगों को संबोधित करने के बाद वे बभंडी मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे.

पहले दिन उनकी यात्रा 60 किलोमीटर चली थी. यात्रा के दूसरे दिन वे गुरारू बागड़िहा मोड़ होते हुए गया पहुंचेंगे. वे आज गेवाल बिगहा के खलीस पार्क के पास सभा को संबोधित करेंगे और रसलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे.

उल्लेखनीय है कि Rahul Gandhi की वोट अधिकार यात्रा कल बिहार के सासाराम से शुरू हुई है. इस यात्रा में इंडिया ब्लॉक में शामिल घटक दलों के नेता भी शामिल हैं.

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 17 अगस्त से बिहार में वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत की है. 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 का पूरा सफर होगा. 1 सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा.

ये भी देखें- श्रीकृष्ण ने कितनी आयु तक बजाई थी मुरली, उन्होंने कब छोड़ा गोकुल-वृंदावन

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read