आज यानी 5 अप्रैल को देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू जगजीवन राम की जयंती है. इस खास अवसर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. अमित शाह ने ये बताते हुए उन्हें नमन किया कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सिर्फ राष्ट्र सेवा में बिता दिया.
स्वतंत्रता संग्राम में दिया अभूतपूर्व योगदान: Amit Shah
इस खास अवसर मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए बाबू जगजीवन राम को श्रद्धांजलि दी.
अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर सादर नमन.
सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर सादर नमन।
जगजीवन बाबू जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा व सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान दिया और धर्मांतरण का विरोध करते हुए विभाजनकारी शक्तियों का डटकर सामना किया। समाज… pic.twitter.com/TfADzrwh06
— Amit Shah (@AmitShah) April 5, 2026
शाह ने उनके जीवन के बारे में बताते हुए आगे कहा, जगजीवन बाबू जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा व सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान दिया और धर्मांतरण का विरोध करते हुए विभाजनकारी शक्तियों का डटकर सामना किया.
आखिर में गृह मंत्री ने उनको याद करते हुए लिखा कि समाज के कमजोर व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा.
कौन थे बाबू जगजीवन राम?
बाबू जगजीवन का जन्म इसी दिन साल 1908 में हुआ था और उनकी याद में इस दिन को समता दिवस यानी इक्वालिटि डे के रूप में रूप में मनाया जाता है.
बाबूजी के नाम से पहचाने जाने वाले जगजीवन राम पहले दलित थे, जो देश के उपमुख्यमंत्री बने थे. भारत के संविधान को बनाने वाले सदस्यों में से एक नाम इनका भी शामिल था. साथ ही इन्होंने देश के पहले मंत्रिमंडल में श्रम मंत्री के रूप में कार्य किया.
इतना ही उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सिर्फ राष्ट्र को समर्पित कर दिया. बाबू राम ने अछूत प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उनके हक के लिए काम किया.
उन्होंने न केवल देश के उपमुख्यमंत्री का पद संभाला बल्कि लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री के रूप में रक्षा, कृषि और श्रम जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी को संभाला.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

