Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रेलवे ट्रैक पर खेल रही बच्ची की जान गाय ने बचाई, वीडियो देख लोग बोले – असली हीरो

Ajab Gjab: रेलवे ट्रैक पर खेल रही बच्ची को ट्रेन से बचाने के लिए गाय ने धक्का देकर पटरी से दूर किया. यह घटना कैमरे में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

Ajab Gjab: एक छोटे स्टेशन के बाहर दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला. करीब तीन साल की एक बच्ची खेलते-खेलते रेल की पटरियों पर पहुंच गई. उसे पता ही नहीं था कि खतरा कितना करीब है. तभी दूर से ट्रेन का हॉर्न सुनाई दिया और देखते ही देखते ट्रेन बिल्कुल पास आ गई. प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाने लगे, मगर बच्ची को कुछ समझ नहीं आया. सबकी सांसें अटक गई थीं.

फरिश्ता बनकर आई गाय

ठीक उसी वक्त ट्रैक के किनारे घास चर रही एक गाय ने हालात भांप लिए. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाय एक पल भी नहीं रुकी. वह सीधे पटरी की तरफ दौड़ी और अपनी सींग से बच्ची को जोर से धकेल दिया. धक्का इतना तेज था कि बच्ची ट्रैक से दूर जा गिरी. अगले ही सेकंड ट्रेन वहां से गुजर गई. अगर गाय दो सेकंड की भी देर करती तो हादसा तय था.

ये भी पढ़ें-गर्मी का ‘रौद्र रूप’: बाड़मेर बना भट्टी तो यूपी-बिहार में पछुआ हवाओं का सितम, 18 अप्रैल से लू का बड़ा अलर्ट

लोगों ने क्या कहा?

बच्ची को खरोंच तक नहीं आई. वहां मौजूद लोग गाय के चारों तरफ जमा हो गए. लोगों ने कहा कि आज समझ आया कि इंसानियत सिर्फ इंसानों में नहीं होती. घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

ये भी पढ़ें-UP News: लखनऊ में 1200 झोपड़ियां खाक, सिलेंडरों के धमाकों से दहला इलाका, पांच किलोमीटर तक दिखीं आग की लपटें, सैकड़ों परिवार बेघर

रेलवे और प्रशासन हुआ अलर्ट

स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रैक के आसपास झुग्गियों वाले अक्सर पटरी पार करते हैं. माता-पिता से अपील की गई है कि छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें.

नोट- हालांकि भारत एक्सप्रेस इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital