Suvendu Adhikari Bengal Election
Suvendu Adhikari Bengal Election: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल ने सूबे की राजनीति को हिलाकर रख दिया है. ममता बनर्जी का किला दरक रहा है. वहीं बीजेपी पूरी ताकत के साथ बंगाल में आ रही है. इसी बीच भाजपा प्रत्याशी और नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता बनर्जी को आराम करने की सलाह दे डाली.
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन होना तय है. भाजपा इस बार 180 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि 4 मई को बंगाल में भाजपा सरकार बनाने जा रही है और वो भवानीपुर सीट से 30 हजार के मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे.
ममता बनर्जी अब आराम करें
भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी भी चुनावी मैदान में हैं. सुवेंदु ने ममता बनर्जी को आराम करने की सलाह देते हुए कहा कि, ममता बनर्जी को अब आराम करना चाहिये, हम 180 से अधिक सीट से चुनाव जीतने जा रहे हैं.
सुवेंदु अधिकारी ने हिंदू मतदाताओं पर परिवर्तन के पक्ष में वोट देने की बात कही. उन्होंने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में 90 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है, जहां बड़ी संख्या में हिंदू मतदाता घरों से बाहर निकलकर परिवर्तन के लिए बीजेपी को वोट किया.
ममता बनर्जी पर गुंडों के साथ घूमने का लगाया आरोप
भाजपा नेता ने इस दौरान ममता बनर्जी पर खूब शब्दों के बाण छोड़े. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पुलिस, केंद्रीय बलों सहित लोगों को डराने में कोई कसर नहीं छोड़ी. वो गुंडों के साथ घूमती रहीं, लेकिन लोगों ने हमपर भरोसा जताया.
ये भी पढ़ें- ‘खेला’ हो गया! एग्जिट पोल के नतीजों ने दीदी के खेमे में फैलाई बेचैनी, 4 में से 3 एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत
भगवा रंग में रंगा है नया बंगाल
सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनपर आज शाम 5 बजे जमात-ए-इस्लामी समर्थकों ने हमला करने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने इस स्थिति को संभाल लिया. उन्होंने कहा कि ये भगवा रंग में रंगा हुआ नया बंगाल है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
