Urdu Conclave 2026

‘पेड़ा ज़रूर बनेगा…’, असम में जीत के बाद तंज कसते हुए क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा?

असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा पर तीखा तंज कसा. पुराने विवाद को दोहराते हुए बोले कि “पेड़ा ज़रूर बनेगा”, कानूनी लड़ाई जारी रहने के संकेत…

Assam Election 2026: असम में बीजेपी की महा-सुनामी के बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए विपक्षी नेताओं को कड़ा संदेश दिया है. मीडिया से मुखातिब होते हुए सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के साथ चल रहे पुराने कानूनी विवाद पर तंज कसते हुए कहा कि “पेड़ा ज़रूर बनेगा.” यह बयान (Himanta on Pawan Khera) तब आया है जब जलुकबाड़ी सीट से उन्होंने एक बार फिर ऐतिहासिक बढ़त बनाई है और पूरे असम में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है.

क्या है ये ‘पेड़ा’ वाला मामला?(Himanta on Pawan Khera)

दरअसल, यह विवाद अप्रैल 2026 के चुनावी प्रचार के दौरान शुरू हुआ था. पवन खेड़ा ने सीएम सरमा की पत्नी रिनीकी भुइयां सरमा पर पासपोर्ट से जुड़े कुछ गंभीर आरोप लगाए थे. इसके जवाब में सरमा ने एक चुनावी रैली में कहा था कि वे पवन खेड़ा को ‘पवन पेड़ा’ बना देंगे और उन्हें असम की जेल की हवा खानी पड़ेगी. आज नतीजों के बाद सरमा ने उसी बात को दोहराते हुए कहा कि वे अपनी बात से पीछे नहीं हटते.

 

जीत के बाद क्या बोले हिमंत?(Assam Election 2026)

जीत के बाद गदगद सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज FIR और कानूनी कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि मैं सत्य और विकास की राजनीति करता हूँ, लेकिन अगर कोई व्यक्तिगत हमला करेगा या झूठी अफवाहें फैलाएगा, तो कानून अपना काम करेगा. मैंने पहले भी कहा था और अब फिर कह रहा हूँ कि पेड़ा तो बनेगा ही.

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लेकिन सरमा के इरादे सख्त

बता दें कि अभी 1 मई 2026 को ही सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को इस मामले में अग्रिम जमानत दी थी, जिस पर कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि यह मामला ‘राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता’ से प्रेरित लग रहा है. लेकिन आज जीत के बाद सरमा ने साफ कर दिया कि कानूनी लड़ाई अभी लंबी चलेगी और असम सरकार मानहानि के प्रयासों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी.

ये भी पढ़ें: 99वें बार फेल हुए राहुल गांधी! 5 राज्यों में 20 फीसदी सीट भी नहीं जीत पाई कांग्रेस?

असम में ‘डबल इंजन’ की रफ़्तार

असम के नतीजों ने साफ कर दिया है कि जनता ने गौरव गोगोई और पवन खेड़ा जैसे बाहरी नेताओं के आरोपों के बजाय हिमंत बिस्वा सरमा के विकास और पहचान की राजनीति पर मुहर लगाई है. असम की 126 सीटों में से एनडीए 100 के करीब पहुँचती दिख रही है, जो सरमा के नेतृत्व की बड़ी जीत है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read