PM Modi On Bengal Assam Victory
PM Modi On Bengal Assam Victory: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी आज गदगद दिखे. नई दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए सभी को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज से बंगाल के भविष्य की ऐसी यात्रा शुरू हो रही है. जहां विकास, अटूट विश्वास और नई उम्मीदें कदम से कदम मिलाकर चलेंगी. उन्होंने कहा कि मैं आज हर बंगालवासी को भरोसा देता हूं बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा दिन रात एक कर देगी.
पीएम मोदी ने अपने भाषण में ऐतिहासिक विजयरथ पर सवार बीजेपी के कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि आज इनके बदौलत बीजेपी अंग से लेकर कलिंग तक पर एकछत्र विजयी पताका फहरा रही है.
अंग-बंग और कलिंग थे भारत के तीन स्तंभ
उन्होंने कहा कि जब भारत समृद्ध था तो उसके तीन मजबूत स्तंभ हुआ करते थे. ये स्तंभ थे- अंग यानी आज का बिहार, बंग यानी आज का बंगाल और कलिंग यानी आज का उड़ीसा. उन्होंने कहा कि आज बीजेपी का अंग से लेकर कलिंग तक में सरकार है. ये बीजेपी की राष्ट्रवादी विचारधारा को जनता का आशीर्वाद है.
बंग से लेकर कलिंग तक बीजेपी का साम्राज्य
उन्होंने कहा कि कलिंग का उस समय हिंद महासागर में होने वाले व्यापार का एकक्षत्र राज था. वहीं अंग प्रदेश का सूत, रेशम और अन्य व्यापार के साथ-साथ नालंदा और विक्रमशिला जैसे एजुकेशन सेंटर का हब था. पीएम मोदी ने आगे कहा कि बंग से भारत की आत्मा की आवाज उठती थी. आज उसी बंग में बीजेपी ने यहां की जनता के आशीर्वाद से विजयी पताका फहरा रही है.
ये भी पढ़ें- ‘BJP जीती तो कपड़े उतार कर घूमूंगा’! सूफियान भाई का दावा पड़ा उल्टा…TMC की हार के बाद तलाश में निकला सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने इस दौरान बंगाल में होने वाली राजनीतिक हिंसा पर भी लोगों से एक गंभीर अपील की. उन्होंने बंगाल की सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए वहां होने वाली हिंसा को खत्म करने की बात कही. उन्होंने कहा कि अब किसने वोट दिया किसने नहीं दिया, इससे ऊपर उठने का समय है. यह समय अब बंगाल की सेवा के लिए काम करने का है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
