Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

नासिक TCS केस की आरोपी HR निदा खान को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

TCS Nashik Case: नासिक के TCS कार्यालय से जुड़े कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस केस की मुख्य आरोपी और कंपनी की HR निदा खान को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने निदा खान को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया था.

TCS Nashik Case

TCS Nashik Case

TCS Nashik Case: नासिक के TCS कार्यालय से जुड़े कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस केस की मुख्य आरोपी और कंपनी की HR निदा खान को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने निदा खान को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया था. रिमांड खत्म होने के बाद उसे नासिक रोड कोर्ट में पेश किया गया. जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने मुख्य आरोपी निदा खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

अदालत के आदेश के बाद पुलिस निदा खान को नासिक रोड सेंट्रल जेल के लिए रवाना हो गई. इस मामले की जांच नासिक पुलिस कर रही है. इससे पहले वह पुलिस रिमांड में थी, जहां उससे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ की गई.

पुलिस ने 7 मई को किया था गिरफ्तार

बता दें कि निदा खान को 7 मई को छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव क्षेत्र स्थित कैसर कॉलोनी के एक आवासीय अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने माता-पिता, भाई, और मौसी के साथ वहां रह रही थीं. पुलिस टीमें करीब दो दिनों से उस स्थान पर नजर रख रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई की गई.

यह गिरफ्तारी नासिक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी), छत्रपति संभाजीनगर पुलिस कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से की गई. जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई थी.

इस तरह से पकड़ी गई निदा खान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर निदा खान का पता लगाया गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए स्थानीय जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया. बाद में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें नासिक ले जाया गया.

ये भी पढ़ें- भारतीय आम को मिला परमाणु वरदान, अब 20 दिनों तक नहीं सड़ेंगे, दुनिया के हर कोने में पहुंचेगा अल्फांसो और लंगड़ा का स्वाद

एसआईटी ने अपने बयान में पुष्टि की कि निदा खान देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित थीं. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत की गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026