Uses of Watermelon Peels
Uses of Watermelon Peels: भारत देश में तरबूज खाकर छिलकों को कूड़े में फेक दिया जा सकता है. हालांकि तरबूज के बीजों का उपयोग जरुर होता है लेकिन इनके छिलकों का भारत में कोई यूज नहीं होता है. लेकिन शायद ही आपको ऐसे देश के बारे में पता हो जहां तरबूज के छिलके फेंके नहीं जाते हैं बल्कि खरीदें जाते हैं. जी हां जापान के बाजारों और सुपरमार्केट में तरबूज के छिलके पैकेट में बंद बेचे जाते हैं. जापान में तरबूज के छिलकों से जापानी आचार बनाया जाता हैं जिसे tsukemono कहा जाता है. आज हम आपको तरबूज के छिलकों के आचार और अन्य उपयोग के बारे में बताएंगे.
तरबूज के छिलकों का आचार
तरबूज के छिलकों का आचार बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के छिलकों से सफेद हिस्से को निकाल ले और हरे हिस्से को दें. इसके बाद तरबूज के सफेद हिस्से को क्यूब्स में काट लें. इसके बाद इसमें राइस विनेगर डाल दें और अगर लेमन राइस विनेगर आचार में डाल देंगे तो आचार और ज्यादा टेस्टी हो जाएगा. राइस विनेगर से बने आचार को suzuke कहते हैं. इसमें क्रंच ज्यादा होता है और यह हल्के मीठे और कड़वे फ्लेवर का होता है. बता दें कि तरबूज के छिलकों में पौटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक भरपूर मात्रा में होता है. गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में भी तरबूज के छिलकों का प्रयोग किया जाता है.
ये भी पढ़ें: गर्मी का कहर: ठंडी जगह की तलाश में घरों में घुस रहे सांप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट
सब्जी और स्मूदी भी सकते हैं बना
आचार के साथ- साथ तरबूज के छिलकों की सब्जी और स्मूदी भी जापान में खूब खाई जाती है. तरबूज के छिलकों की सब्जी को भी अन्य सब्जियों की ही तरह मसाले वगैरह डालकर पकाया जाता है और इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है. तरबूज के छिलके को स्मूदी में भी डाल सकते हैं. सफेद हिस्से को काटकर बाकी फलों के साथ पीसकर स्मूदी बनाएं. बता दें कि तरबूज के छिलके फाइबर से भरपूर होते हैं. जिससे पाचन बेहतर होता है. दिल की सेहत अच्छी रहती है और यह ब्लड फ्लो को भी बेहतर करता है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी इन छिलकों प्रयोग किया जाता है.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

