Bharat Express DD Free Dish

मुंबई में NEET पेपर लीक के खिलाफ मूसलाधार बारिश के बीच सड़कों पर उतरे सेलेब्स, देखें Viral Photos

दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद अब मुंबई में NEET पेपर लीक का मामला गरमा गया है. दादर में मूसलाधार बारिश के बावजूद 1,500 से अधिक छात्र सड़कों पर उतरे, जहां रैपर रफ्तार, इमरान खान, अलाया एफ और रसिका दुगल जैसे 9 प्रमुख सितारों ने ज़मीनी स्तर पर छात्रों का समर्थन किया.

NEET Paper Leak, Mumbai

Mumbai Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर की गूंज अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक पहुंच चुकी है. दादर के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में मूसलाधार बारिश भी NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के आक्रोश को ठंडा नहीं कर सकी. 1,500 से अधिक छात्रों का गुस्सा तब और खुलकर सामने आया जब बॉलीवुड, टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारे खुद सड़कों पर उनके साथ आ खड़े हुए. आइए तस्वीरों के ज़रिए देखते हैं इस जमीनी विरोध प्रदर्शन और इसमें शामिल सितारों की पूरी झलक.

मूसलाधार बारिश के बावजूद दादर का शिवाजी पार्क छात्रों के नारों से गूंज उठा. हाथ में पोस्टर और आंखों में न्याय की उम्मीद लिए करीब 1,500 से अधिक परीक्षार्थी सड़कों पर उतरे. यह तस्वीर साफ बयां करती है कि पेपर लीक विवाद से युवाओं में निराशा और गुस्सा कितना गहरा है.

मशहूर रैपर रफ्तार सिर्फ भीड़ का हिस्सा बनने नहीं आए थे. उन्होंने जमीन पर उतरकर एक वॉलंटियर की तरह मोर्चा संभाला. बारिश के बीच वे सड़कों पर प्रदर्शनकारियों को गाइड करते, अनुशासन बनाए रखने की अपील करते और छात्रों का हौसला बढ़ाते दिखे.

लंबे समय बाद किसी सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दे पर सड़कों पर दिखे अभिनेता इमरान खान. मुंबई की बारिश के बीच इमरान खान दादर की सड़कों पर छात्रों के कदम से कदम मिलाकर चले. उनकी मौजूदगी ने प्रदर्शनकारियों में एक अलग ही ऊर्जा भर दी.

मिर्जापुर फेम अभिनेत्री रसिका दुगल, युवाओं के चहेते गायक अनुव जैन और रैपर एमीवे बंटाई भी प्रदर्शन में अग्रिम पंक्ति में खड़े दिखे. रसिका ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की, तो वहीं एमीवे और अनुव ने छात्रों के समर्थन में आवाज़ बुलंद की.

अभिनेता और डांसर कुंवर अमरजीत सिंह ने लोगों से इस मुद्दे को राजनीति से परे रखकर देखने का आग्रह किया. वहीं अभिनेत्री अलाया एफ ने छात्रों के साथ मार्च में हिस्सा लिया और बाद में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अभ्यर्थियों के साहस की सराहना की.

प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस काफी सख्त मोड में नजर आई. धुरंधर फेम अभिनेत्री आयशा खान ने बाद में खुलासा किया कि विरोध मार्च शुरू होने से पहले ही सड़क किनारे खड़े होने मात्र से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.

फैशन आइकॉन उओर्फी जावेद भी अपनी बहनों डॉली और आसफी के साथ छात्रों का हौसला बढ़ाने दादर पहुंची थीं. हालांकि, जगह-जगह हो रही पुलिस कार्रवाई और लोगों को हिरासत में लिए जाते देख सुरक्षा कारणों से उन्हें वहां से वापस लौटना पड़ा.

ये भी पढ़ें- पीएम आवास के बाहर बवाल; राहुल गांधी और अखिलेश यादव हिरासत में, छात्रों के मुद्दे पर सड़क पर उतरा विपक्ष

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read