Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

राशिद इंजीनियर की अर्जी पर 8 दिसंबर को फैसला सुनाएगा दिल्ली हाई कोर्ट

टेरर फंडिंग मामले में 2019 से तिहाड़ जेल में बंद बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 8 दिसंबर को फैसला सुनाएगा.

Delhi High Court To Deliver Verdict On December 8 On Bail Plea Of Baramulla MP Engineer Rashid In Terror Funding Case
Edited by Vaibhav Gupta

टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और उत्तरी कश्मीर की बारामूला सीट से सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 8 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगा. राशिद साल 2019 से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं. सुनवाई के दौरान उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए दलील दी कि सह-आरोपी नईम अहमद खान को जमानत मिल चुकी है, इसलिए उसी आधार पर राशिद को भी जमानत दी जानी चाहिए. वहीं, उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निचली अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के आदेश को भी चुनौती दे रखी है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि आरोपियों ने अलग-अलग माध्यमों से 8.94 करोड़ रुपये की अवैध आय जुटाई और विभिन्न चैनलों के जरिए फंड ट्रांसफर किया.

2024 में उमर अब्दुल्ला को हराकर जीता चुनाव

जेल में रहते हुए भी राशिद इंजीनियर ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामूला सीट से मैदान में उतरकर बड़ी जीत दर्ज की थी और उमर अब्दुल्ला को दो लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था.

इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने 16 मार्च 2022 को हाफिज सईद, सैयद सलाहुद्दीन, यासीन मलिक, शब्बीर शाह, मसरत आलम, राशिद इंजीनियर, जहूर अहमद वताली, बिट्टा कराटे और आफताब बट्ट उर्फ पीर सैफुल्ला समेत अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था.

क्या है NIA और ED का मामला?

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन, जेकेएलएफ और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों ने जम्मू-कश्मीर में आम लोगों और सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसा व हमलों को अंजाम दिया.

जांच एजेंसी के अनुसार, साल 1993 में अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का गठन किया गया था. अब सबकी नजरें 8 दिसंबर को आने वाले हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें: कोलकाता नगर निगम चुनाव पर रोक के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा प्रस्ताव, जानिए क्या है पूरा विवाद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism