Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update Today: 7 राज्यों में मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today: पिछले 2 दिनों से देश के में एकाएक बढ़ी गर्मी के बीच आज 7 राज्यों में झमाझम बारिश होने जा रही है. इसकी वजह से वहां पर मौसम का पारा गिरेगा. दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा मौसम रहेगा, इसे लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है.

Weather UPdate

उत्तर भारत में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत (फोटो ट्विटर)

Delhi NCR Rain Update: उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ का सिलसिला अब कुछ दिनों के लिए थम गया है. हालांकि, अरब सागर और उससे सटे दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर कम दबाव का वायु क्षेत्र बनने के कारण देश के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश हुई. इसके साथ ही सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, उत्तरी कर्नाटक, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में भी हल्की बारिश हुई.

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. जबकि देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है. अगले 24 से 48 घंटों के दौरान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गंगा के मैदानी इलाकों में मध्यम से तेज़ सतही हवा चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने कोर्ट में दी सरेंडर की अर्जी, उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटरों की मदद का है आरोप

उत्तराखंड में मौसम का हाल

वहीं उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. इसके साथ ही अब तक बारिश और बर्फबारी का दौर (Weather Forecast Today) बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा. सोमवार 10 अप्रैल को सुबह करीब 10.30 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास था. यह अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है. 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री हो सकता है.

14 अप्रैल के बाद पहाड़ पर बढ़ेगा तापमान

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विज्ञान के अनुसार 14 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital