Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: यूपी-बिहार में हीटवेव का कहर, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Weather: मौसम एजेंसी स्काईमेट ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर ठंडे और गर्म बादलों का मिश्रण बना हुआ है, जो आगे की ओर बढ़ रहा है. ये मौसमी परिस्थितियां उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश के लिए अनुकूल माहौल बना रही हैं.

Weather Update

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Weather Update: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. आलम ये हो गया है कि सुबह सात से आठ बजे के बीच ही धूप लोगों को चुभने लगती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र और कई अन्य इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी. आईएमडी ने उत्तर प्रदेश और सिक्किम में लू चलने की भविष्यवाणी की है. पंजाब और हरियाणा में भी लू का प्रकोप जारी रहेगा. आईएमडी के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है. इस मौसम प्रणाली के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है और छिटपुट बारिश हो सकती है.

ओले और बिजली गिरने की भी संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज और कल बादल छाए रहने का अनुमान है. इस दौरान आईएमडी ने धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश की भी संभावना जताई है. इससे अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी. कहीं-कहीं ओले और बिजली गिरने की भी संभावना है. निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, फिलहाल एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और राजस्थान पर बना हुआ है, साथ ही एक ट्रफ महाराष्ट्र से कर्नाटक और तमिलनाडु तक फैली हुई है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में कोरियन लड़की के साथ छेड़खानी, पीछा कर रहे लड़के ने दिखाया प्राइवेट पार्ट, कैमरे में कैद हुई हरकत

दिल्ली में आंधी और पानी के साथ ओले गिरने की संभावना

मौसम एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर ठंडे और गर्म बादलों का मिश्रण बन रहा है, जो आगे बढ़ रहा है. ये मौसम की स्थिति उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश के लिए अनुकूल वातावरण बना रही है. इस वेदर सिस्टम का असर आज से दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में देखा जा सकता है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 19 से 21 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. ओले भी गिर सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital