Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

GT vs CSK, Qualifier 1: पहला क्वालिफायर गुजरात-चेन्नई के बीच, कब-कहां कैसे देखें, कैसी हो सकती है प्लेइंग XI, जानें सब कुछ

IPL 2023 Qualifier 1: लीग स्टेज के 70 मैच खत्म होने के बाद अब GT और CSK के बीच 23 मई को क्वालिफायर-1 खेला जाएगा.

CSK vs GT

CSK vs GT/IPL

IPL 2023: Qualifier 1, GT vs CSK Match Prediction: लीग चरण के 14 में से दस मैच जीतने के बाद गत चैंपियन गुजरात टाइटंस आईपीएल 2023 अंक तालिका में शीर्ष पर रही. दूसरी ओर, पिछले साल नौवें स्थान पर रहने वाली एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार लीग में शानदार वापसी की और चार्ट पर दूसरे स्थान पर रही. लीग स्टेज के खत्म होने के बाद अब ये दोनों टीमें 23 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने सामने होंगी. इस मुकाबले की विजेता फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरा क्वालीफायर खेलना होगा.

दिलचस्प बात यह है कि चार बार की चैंपियन चेन्नई ने प्रतियोगिता के इतिहास में जीटी को कभी नहीं हराया है. हालांकि, एमएस धोनी को इस प्रारूप का उस्ताद माना जाता है और इस प्रकार आगामी खेल में धोनी की रणनीति को देखना दिलचस्प होगा. वहीं हार्दिक पंड्या की कप्तानी एक बार फिर सबकी नजर पर होगी.

ये भी पढ़ें: RCB मैनेजमेंट पर फिर उठे सवाल… केवल KGF के भरोसे कैसे आएगी ट्रॉफी ?

GT के इन खिलाड़ी ने CSK को रहना होगा सतर्क

सीएसके को शुभमन गिल के खिलाफ खास रणनीति बनानी होगी जो इस सीजन शानदार फॉर्म में है और दो शतक लगाने में सफल रहे. वहीं गुजरात की गेंदबाजी की बात करे तो मोहम्मद शमी, राशिद खान और नूर अहमद काफी शानदार फॉर्म में हैं. इसलिए CSK को संभर कर खेलना होगा. इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे और शिवम दूबे को बल्ले से बहुत जिम्मेदारी लेनी होगी.

पिच रिपोर्ट: एमए चिदंबरम स्टेडियम की सतह हर गुजरते खेल के साथ धीमी होती जा रही है. इस प्रकार, टॉस फैक्टर महत्वपूर्ण है. पहले बल्लेबाजी करना यहां अच्छा साबित हो सकता है.लेकिन चूंकि जीटी के पास वास्तव में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है, जो किसी भी टोटल का बचाव कर सकता है, वे पहले गेंदबाजी करना भी चुन सकते हैं. 175 से ऊपर का कोई भी स्कोर इस पिच पर एक अच्छा टोटल होगा.

क्वॉलीफाइर 1 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

GT: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या (C), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, यश दयाल, मोहित शर्मा.

CSK: डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (C), दीपक चाहर, महीष तीक्ष्णा, मथीषा पथिराना, तुषार देशपांडे.

Qualifier 1: प्लेऑफ का पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा.

डेट: 23 मई , समय: शाम 7:30 बजे, वेन्यू: चेपॉक, चेन्नई



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital