Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में मारा गया भारत का एक और मोस्ट वांटेड, पिछले 3 महीने में 7 ऐसे आतंकी ढेर, इस्लामिक मुल्क में इन्हें आखिर कौन मार रहा?

Terrorists killed in pakistan recently: आतंकवाद को पालने-पोसने के लिए बदनाम पाकिस्तान में भारत के 8 मोस्ट वांटेड ढेर हुए हैं. पाकिस्तानियों का आरोप है कि उनको भारत ने मरवाया. क्या ऐसा ही हुआ है?

jaish e mohammed terrorists killed

पाकिस्तान में नवंबर के शुरुआती 15 दिनों के भीतर LeT/JeM के 3 बड़े आतंकी मारे गए.

Terrorists Killed In Pakistan: आतंकवाद को पालने-पोषने वाला मुल्क पाकिस्तान अब खुद दहशतगर्दी का शिकार हो रहा है. आए रोज वहां कहीं न कहीं आतंकी हमले हो रहे हैं और कई संगठन तो वहां की सेना और पुलिस के ठिकानों पर ही हमला कर दे रहे हैं. इस बीच वहां भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले और आतंकी वारदातों की साजिश रचने वाले इस्लामिक चेहरे भी मौत के घाट उतारे जा रहे हैं. वहां पिछले 3 महीने में ऐसे 7 गुनहगार मार डाले गए, जो भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे.

खबर आई है कि अब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में अज्ञात हमलावरों ने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी यूनुस खान को गोली से उड़ा दिया है. यूनुस खान पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था, जो मुस्लिम युवाओं को बरगलाकर आतंकी ट्रेनिंग देता था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनुस इस माह अज्ञात हमलावरों का 5वां शिकार बना है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान में नवंबर के शुरुआती 15 दिनों के भीतर LeT/JeM के 3 बड़े आतंकी मारे गए.

Terrorist Attack in Pakistan:

जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी मारे जा चुके

इसी महीने 18 नवंबर को जैश आतंकी ताज मुहम्मद भी एक हमले में मारा गया था. 12 नवंबर को कराची में जैश के सरगना मसूद अजहर के करीबी मौलाना रहीम उल्लाह तारिक को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया था. 9 नवंबर को लश्कर ए तैयबा के कमांडर अकरम गाजी को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात लोगों ने गोली से उड़ा दिया था. जम्मू कश्मीर के सुजवां आतंकी हमले का मास्टरमाइंड ख्वाजा शाहिद 6 नवंबर को पीओके में मारा गया था.

यह भी पढ़िए: Pakistan में मार दिए गए 7 मोस्ट वांटेड आतंकी, India ने ये कैसे किया?

उठ रहा सवाल- भारत की रॉ ने उन्हें मारा?

पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई और वहां की सेना ये मानती है कि उपरोक्त आतंकियों की मौत के पीछे विदेशी ताकतों (भारत की R&aw) का हाथ है. हालांकि, भारत की ओर से इन मौतों पर प्रतिक्रिया नहीं आई है. भारत में बहुत-से लोग इससे संतुष्ट हैं कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अपने देश की हिफाजत के लिए पाकिस्तान में भी दुश्मनों को नहीं बख्श रहीं. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जांबाज अक्सर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से निपटते हैं और किसी को पता भी नहीं चलता.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital