Bharat Express DD Free Dish

Anuj Kumar




भारत एक्सप्रेस


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी वर्षा और जलभराव की स्थिति पर उच्चस्तरीय समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत, जलनिकासी, सुरक्षा और किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था में कोई लापरवाही न हो.

योगी सरकार यूपी की ऐतिहासिक विरासतों को संवारने जा रही है. 11 किलों और भवनों को पर्यटन स्थलों में बदलने की योजना से पर्यटन, रोजगार और संस्कृति को नई उड़ान मिलेगी.

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के बंद होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब 27000 स्कूल बंद हो रहे हैं और 27308 शराब की दुकानें खुल रही हैं, तो यह बच्चों के शिक्षा के अधिकार पर हमला है. उन्होंने ‘स्कूल बचाओ अभियान’ की शुरुआत की.

उत्तर प्रदेश के एल्कॉहलिक बेवरेज उद्योग ने वित्त वर्ष 2023-24 में राज्य की जीडीपी में 2.4% यानी 56,000 करोड़ रुपये का योगदान दिया. ISWAI की पहली व्यापक रिपोर्ट के अनुसार, यह उद्योग रोजगार, कृषि, पर्यटन और औद्योगिक विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा है.

Prayagraj Maha Kumbh Duty: महाकुंभ 2025 में सेवाएं देने वाले यूपी परिवहन निगम के 24071 चालकों/परिचालकों को ₹10,000 बोनस मिला. ₹24.71 करोड़ की राशि उनके खातों में भेजी गई. परिवहन मंत्री ने सीएम योगी का आभार जताया.

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के कांवड़ यात्रा पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा शासनकाल में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था की अनदेखी की गई थी.

योगी सरकार ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की नई पीढ़ी तैयार करने के लिए प्रदेश के हर ब्लॉक में एस्ट्रो लैब्स की स्थापना शुरू की है.

योगी सरकार का पौधरोपण महाभियान-2025 उत्तर प्रदेश में एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर आ रहा है. मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित सभी मंत्री व अधिकारी 10 जुलाई को इस ऐतिहासिक अभियान में भाग लेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया. उन्होंने इस अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और लोगों से पौधरोपण करने की अपील की.

उत्तर प्रदेश सरकार की आकांक्षात्मक विकास खंड योजना के तहत वर्ष 2024-25 की डेल्टा रैंकिंग जारी हुई है. जालौन, रामपुरा, देवकली, विष्णुपुरा और मड़िहान जैसे विकास खंडों ने बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया है.