Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


लेह और कारगिल की दुर्गम वादियों में जवानों के बीच पहुंचे मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने एक बड़ा और भावुक संदेश दिया है. CJI ने साफ कहा कि सीमा पर तैनात जवान को घर के कानूनी झगड़ों के लिए दूसरी लड़ाई लड़ने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए.

रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) के पूर्व निदेशक पुनीत गर्ग ने 40,000 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत की याचिका दायर की है.

दिल्ली हाई कोर्ट 16 अप्रैल को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मुख्य कोच गौतम गंभीर के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश जारी किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के मामले पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रताड़ना के आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 100 साल पुराने दिल्ली रेस क्लब और इंडियन पोलो एसोसिएशन को बेदखल करने के नोटिस पर रोक लगा दी है. जस्टिस मिनी पुष्कर्ना ने केंद्र से कहा कि बिना सही कानूनी प्रक्रिया के कब्जा नहीं लिया जा सकता.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक नाबालिग के अपहरण और रेप के आरोपी को बरी किए जाने के फैसले को सही ठहराया है. कोर्ट ने कहा कि पॉक्सो एक्ट में उम्र ही सबसे अहम है और इसके लिए कुंडली या टीकाकरण कार्ड को आधार नहीं बनाया जा सकता.

सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट 1986 के कड़े प्रावधानों की जांच करने को तैयार है. कोर्ट ने सभी याचिकाओं को एक साथ जोड़कर 3 जजों की बेंच को मामला सौंप दिया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) के पूर्व निदेशक पुनीत गर्ग को 40,000 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल करने के बाद गिरफ्तार किया है.

सीजेआई सूर्यकांत ने हाईकोर्ट्स में महिला उम्मीदवारों को न्यायाधीश नियुक्ति में प्राथमिकता देने का आग्रह किया है. इस कदम का उद्देश्य उच्च न्यायपालिका में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना और योग्य महिला वकीलों को न्यायाधीश बनने के अवसर सुनिश्चित करना है.