Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद सुरक्षा चूक मामले में जेल में बंद आरोपियों की हिरासत 27 मार्च तक बढ़ा दी है. कोर्ट ने कहा कि संसद की सुरक्षा को हल्के में नहीं लिया जा सकता. नीलम आजाद को शर्तों के साथ मिली है जमानत.

सुप्रीम कोर्ट ने समीर वानखेड़े को चार्जशीट पर जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ ने कहा कि वानखेड़े को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए.

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपनी व्यक्तित्व सुरक्षा के उल्लंघन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के एक जाट परिवार द्वारा परीक्षा से पहले बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक कोटे का लाभ लेने के दावे पर कड़ी टिप्‍पणी की है.

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया और इसे प्रीमैच्योर बताया.

Supreme Court of India ने धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर सुनवाई करते हुए राजस्थान सरकार से जवाब मांगा और मामले को 12 राज्यों की याचिकाओं के साथ जोड़ा. अब तीन जजों की विशेष बेंच इन कानूनों की संवैधानिकता पर बड़ा फैसला दे सकती है....

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम में चार साल की बच्ची से हुए यौन उत्पीड़न मामले की जांच में देरी और पुलिस की असंवेदनशीलता पर कड़ी फटकार लगाई है.

सुप्रीम कोर्ट ने एनएचएआई की उस पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें 2019 के फैसले को भविष्य में लागू करने की मांग की गई थी.

उत्तम नगर हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट ने क्राइम ब्रांच जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को दिल्ली हाई कोर्ट जाने की सलाह दी, जहां मामले की सुनवाई जारी है...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मनोज गौड़ को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली है. अदालत ने उनकी मां के निधन के कारण उन्हें दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है.