Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में महिला छात्रों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, दिल्ली विश्वविद्यालय और यूजीसी से जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ओडिशा में डीजीपी की नियुक्ति से जुड़ी याचिका पर 7 सितंबर को सुनवाई करेगा। मामले में ओडिशा सरकार ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है, लेकिन उसे अभी तक रिकॉर्ड पर नहीं लिया गया है.

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) में खाली पदों और बढ़ते लंबित मुकदमों पर सीजेआई सूर्यकांत ने एक बार फिर चिंता जताई है.

सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन मिश्रा को अंतरिम राहत देते हुए मौजूदा कमेटी को चुनाव होने तक काम जारी रखने की अनुमति दी, लेकिन उसके अधिकारों को सीमित कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट में टोटलाइजर मशीनों के इस्तेमाल को लेकर दायर याचिका पर सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से दो सप्ताह में जवाब मांगा है.

देश में बच्चों के अपहरण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक अहम जनहित याचिका दायर की गई है. इसमें मामलों की जल्द जांच, विशेष अदालतों के गठन और आरोपियों की संपत्तियों को जब्त करने की मांग की गई है.

दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए ताहिर हुसैन की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट कैश फॉर क्वैरी मामले में लोकपाल की ओर से दायर याचिकाओं पर 8 सितंबर को सुनवाई करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में दिल्ली, बिहार, असम, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में छात्रों पर दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की आठवीं की किताब में जोड़े गए अध्याय में न्यायपालिका को भ्रष्टाचार बताने को लेकर लिए गए स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई को बंद कर दिया है.