Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की.

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं. सुनवाई के दौरान बंदरों की समस्या उठाए जाने पर कोर्ट ने कहा कि पहले आवारा कुत्तों की समस्या से निपटा जाए.

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों के बयान जल्द दर्ज कराने और मुकदमे की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाली. कोर्ट ने वकील सिंघवी को संयम रखने की सलाह दी.

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने और UP सरकार को नया पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त करने का निर्देश दिया है.

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में समन जारी करने पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 10 अक्टूबर को फैसला सुनाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने खुद को अलग कर लिया है. अब मामले की सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी.

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया है. कोर्ट ने कल तक रजिस्ट्री में रकम जमा करने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी.

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से चार सप्ताह में स्टेट्स रिपोर्ट तलब किया है. कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते रेप और यौन अपराधों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है.