गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
म्यांमार टेरर मॉड्यूल: एनआईए करेगी अमेरिकी नागरिक वैन डाइक से पूछताछ, 8 अन्य यूक्रेनी नागरिकों की तलाश तेज
म्यांमार में उग्रवादियों को ड्रोन और हथियारों की ट्रेनिंग देने वाले यूक्रेनी व अमेरिकी नागरिकों की हिरासत अवधि बढ़ाने का फैसला दिल्ली हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है. एनआईए को तिहाड़ में पूछताछ की अनुमति मिली है.
‘हम आते-जाते रहेंगे, लेकिन वे खुद को स्थायी समझते हैं’ CJI सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री सुधार के लिए बनाई उच्चस्तरीय कमेटी
सुप्रीम कोर्ट में केसों की लिस्टिंग और फाइलिंग की समस्याएं हल करने के लिए CJI सूर्यकांत ने कमेटी बनाई. सेक्रेटरी जनरल की अगुवाई वाली इस कमेटी में वकील प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.
कश्मीरी गेट बस गैंगरेप और प्ले स्कूल कांड पर सुप्रीम कोर्ट से गुहार: दिल्ली-यूपी पुलिस से मांगी जाए स्टेटस रिपोर्ट
दिल्ली-यूपी में 16 साल की छात्रा से बस में गैंगरेप और प्ले स्कूल में 3 साल की बच्ची से उत्पीड़न का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. RJD सांसद ने CJI से स्टेटस रिपोर्ट मांगने की अपील की.
सुप्रीम कोर्ट ने टाली संभल जामा मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई, 8 सितंबर को होगी अगली तारीख
सुप्रीम कोर्ट ने संभल जामा मस्जिद विवाद मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई को टाल दिया है और अब अगली सुनवाई 8 सितंबर को होगी. अदालत ने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए सर्वे रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में रखने के निर्देश दिए हैं.
20% इथेनॉल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुरानी गाड़ियों के लिए नॉर्मल पेट्रोल की मांग खारिज
Ethanol Blended Petrol Supreme Court: पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने की नीति को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. याचिका में पुराने वाहनों के लिए सामान्य पेट्रोल, फ्यूल पंप पर इथेनॉल प्रतिशत और वाहन मालिकों के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की गई थी.
Delhi Riots Case: UAPA मामले में ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट ताहिर हुसैन की यूएपीए मामले में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. इससे पहले जनवरी में भी हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार किया था.
उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुनवाई 21 सितंबर तक टली, दिल्ली पुलिस ने कहा- दोनों हैं 2020 दंगों के मास्टरमाइंड
दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगा मामले में कथित साजिश के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई 21 सितंबर तक टाल दी है.
‘शादी का हवाला देकर नहीं बच सकते’, 17 वर्षीय लड़की से जुड़े मामले में केरल हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
केरल हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की से यौन संबंध के मामले में आरोपी केवल शादी का हवाला देकर POCSO और रेप के आरोपों से नहीं बच सकता है.
जिम ट्रेनर मोहम्मद दीपक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बाबा दुकान विवाद मामले में FIR की कार्रवाई पर लगी रोक
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के जिम ट्रेनर दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर से जुड़ी आपराधिक कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है.
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े FIRs रद्द करने के लिए केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, 1 सितंबर को होगा सुनवाई
केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामले में दर्ज एफआईआर को संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट की विशेष शक्तियों का इस्तेमाल कर रद्द करने की मांग की है.





